सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kangana Ranaut: धाकड़ की असफलता के बाद कंगना ने गिनाई पिछली उपलब्धियां, बोली-वह भारत की बॉक्स ऑफिस क्वीन हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
After Dhaakad Kangana reminisces the success of Thalaivi Manikarnika and Lockupp
कंगना रणौत - फोटो : social media

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धाकड़ का कंगना रणौत ने जमकर प्रमोशन किया था। इस एक्शन थ्रिलर से अभिनेत्री को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' के आगे धाकड़ ने घुटने टेक दिए। फिल्म की इस असफलता के बाद लोगों ने कंगना को भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया, लेकिन अब अभिनेत्री ने इंस्टा स्टोरी के जरिए अपनी पुरानी उपब्धियों की याद दिलाई है।

Trending Videos
After Dhaakad Kangana reminisces the success of Thalaivi Manikarnika and Lockupp
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

गिनाईं पिछली उपलब्धियां
कंगना ने भले ही सीधे तौर पर धाकड़ के असफल होने के बारे में जिक्र न किया हो लेकिन उनकी इंस्टाग्राम से स्टोरी इसी ओर इशारा कर रही है। कंगना ने स्टोरी करते हुए लिखा, 2019 में मैंने सुपरहिट फिल्म मणिकर्णिका दी जिसने 160 करोड़ कमाए, साल 2020 में कोविड था, वहीं 2021 में मैंने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थलाइवी दी जो ओटीटी पर आई और बहुत बड़ी सफल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Dhaakad Kangana reminisces the success of Thalaivi Manikarnika and Lockupp
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने खुद को बताया भारत की बॉक्स ऑफिस क्वीन
इसके आगे कंगना ने लिखा, 'मुझे बहुत सी क्यूरेटेड नकारात्मकता दिखाई दे रही है, लेकिन 2022 ब्लॉकबस्टर लॉक अप होस्टिंग का वर्ष है और यह अभी खत्म नहीं हुआ है।..मुझे इससे बहुत उम्मीदें हैं...सुपरस्टार कंगना रनौत भारत की बॉक्स ऑफिस क्वीन हैं"। कंगना ने अपनी फिल्मों के बजट और उसके कलेक्शन की लिस्ट भी शेयर की है।

After Dhaakad Kangana reminisces the success of Thalaivi Manikarnika and Lockupp
धाकड़, भूल भुलैया 2 - फोटो : social media

भूल भुलैया 2 के साथ रिलीज हुई थी धाकड़
बता दें कि कंगना की धाकड़ और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' दोनों फिल्में एक ही दिन 20 मई को रिलीज की गई थीं। जहां भूल भुलैया अब तक 150 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है, वहीं कंगना की धाकड़ को लेकर दर्शकों का कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, खबरे यही भी रहीं कि कई जगह शो को कैंसल तक करना पड़ा और अब सम्राट पृथ्वीराज के साथ अदिवि शेष की फिल्म मेजर भी मैदान में उतर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed