{"_id":"629caad6d6a52776e33f33fd","slug":"jacqueline-fernandez-ignored-questions-related-to-sukesh-chandrashekhar-in-iifa-awards-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: आईफा में कैमरे से बचती नजर आईं जैकलीन, सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े सवालों को किया इग्नोर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez: आईफा में कैमरे से बचती नजर आईं जैकलीन, सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े सवालों को किया इग्नोर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडिज
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉर्ड्स समारोह में बीती शाम (शनिवार) बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए थे। चकाचौंध से भरे इस इवेंट में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने भी शिरकत की थी। हालांकि भारत से बाहर आने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सवालों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। अवॉर्ड नाइट के दौरान जब एक्ट्रेस से एक समाचार चैनल ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े सवाल पूछे तो वह कैमरे से बचती नजर आईं। कोर्ट ने हाल ही में जैकलीन को आईफा अवार्ड्स के 22वें संस्करण में भाग लेने के लिए 31 मई से 6 जून के बीच अबू धाबी की यात्रा करने की अनुमति दी थी।
2 of 4
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कार्यक्रम के दौरान जैकलीन कैमरे में तो कैद हो गईं लेकिन किसी भी सवाल का जवाब देने से बचती नजर आईं। बता दें कि 200 करोड़ के जबरन वसूली केस में ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ ईडी की जांच चल रही है। इस जांच में सुकेश द्वारा जैकलीन को महंगे गिफ्ट देने की बात भी सामने आई थी, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक्ट्रेस के भारत छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। साथ ही ईडी ने जैकलीन की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की थी।
आरोप है कि जालसाज सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली के एक कारोबारी की पत्नी से रंगदारी वसूल कर करोड़ों रुपये का तोहफा भेजा था। शनिवार को, एक अदालत ने जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) को निलंबित कर दिया और उन्हें 31 मई से 6 जून तक अबू धाबी की यात्रा करने की अनुमति दी।
उन्हें जमानत के रूप में 50 लाख रुपये की जमा राशि जमा करने के लिए भी कहा गया था। दुबई के लिए उड़ान भरने से पहले, एक्ट्रेस को उस होटल के बारे में विवरण प्रस्तुत करना था जिसमें वह रहने वाली थीं। इसके अलावा उन्हें यात्रा का पूरा कार्यक्रम भी अधिकारियों के सामने प्रस्तुत करना था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।