{"_id":"5db6ab7c8ebc3e01665e6559","slug":"after-diwali-bash-aishwarya-rai-bachchan-to-celebrate-her-46th-birthday-in-rome","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली पार्टी के बाद अभिषेक संग यहां जाएंगी ऐश्वर्या, बर्थडे पार्टी की तैयारियों का EXCLUSIVE खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिवाली पार्टी के बाद अभिषेक संग यहां जाएंगी ऐश्वर्या, बर्थडे पार्टी की तैयारियों का EXCLUSIVE खुलासा
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 28 Oct 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
aishwarya rai, abhishek bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बेहतरीन बैलेंस बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं। इसका एक और उदाहरण उनके 46वें जन्मदिन (1 नवंबर) के अवसर पर भी मिलने वाला है। दरअसल ऐश्वर्या दिवाली सेलिब्रेशन के बाद अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने और साथ वक्त गुजारने के लिए रोम रवाना हो रही हैं।
Trending Videos
2 of 4
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
सूत्रों के मुताबिक, 'रविवार को बच्चन परिवार ने आलीशान दिवाली पार्टी आयोजित की थी जो देर रात तक चली। अब अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या सोमवार की रात रोम रवाना हो रहे हैं। अभिषेक ने अपनी पत्नी के लिए एक हफ्ते की छुट्टियों का प्रबंध किया है। हालांकि इस दौरान ऐश्वर्या एक इवेंट में भी शिरकत करेंगी। ऐश्वर्या इटली की राजधानी रोम में 30 अक्टूबर को एक घड़ी कंपनी के कार्यक्रम का हिस्सा होंगी। ऐश्वर्या पिछले करीब 20 सालों से इस कंपनी से जुड़ी हुई हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
अभिषेक और ऐश्वर्या
- फोटो : instagram
सूत्र ने आगे बताया, 'कंपनी ने अपनी तरफ से भी ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या के लिए बर्थडे पार्टी आयोजित की है। इस कार्यक्रम के बाद तीनों रोम और वेटिकन सिटी में आगे का वक्त गुजार सकते हैं। अभिषेक ने पहले ही 31 अक्टूबर की रात ऐश्वर्या का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए एक शानदार जगह चुन ली है।'
4 of 4
Aishwarya Rai, abhishek
गौरतलब है कि पिछल साल भी अभिषेक ने अपनी पत्नी के लिए मुंबई में एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था जिसके बाद तीनों गोवा के लिए रवाना हो गए थें। इन छुट्टियों के बाद यह कपल फिर से अपने काम में व्यस्त हो जाएगा। अभिषेक बच्चन इन दिनों अजय देवगन के प्रोडक्शन की फिल्म 'द बिग बुल' की शूटिंग कर रहे हैं तो वहीं ऐश्वर्या ने मणिरत्नम की फिल्म 'पोंनियिन सेलवन' की तैयारी में व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X