दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक नेटफ्लिक्स ने अपने अगले महीने का जो कैलेंडर तैयार किया है, उस पर लॉकडाउन का असर पूरी तरह देखा जा सकता है। मई के महीने के लिए नेटफ्लिक्स के पास सामान तो बहुत है लेकिन शायद वह भारत की सुध लेना भूल गया है। सिर्फ एक ओरिजिनल हिंदी फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' के अलावा उसके पास भारतीयों को दिखाने के लिए अगले महीने कुछ नहीं है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म एक्स्ट्रैक्शन को दर्शकों का प्यार न मिलने से उसकी राह और मुश्किल हुई है।
लॉकडाउन के इस दौर में लोगों की घरों में रहना मजबूरी बनी हुई है। और, वह मजबूर हैं नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और जी5 देखने के लिए। एक एक करके लगभग सभी डिजिटल प्लेटफॉर्मों ने अपने अगले महीने की योजना उजागर कर दी है। इसमें नेटफ्लिक्स के पास भारतीयों को लुभाने के लिए जैकलीन फर्नांडिस, मनोज बाजपेयी और मोहित रैना अभिनीत फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' ही है जोकि 1 मई को रिलीज हो जाएगी।
3 of 5
चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री
- फोटो : Social Media
इसके अलावा नेटफ्लिक्स के पास 1 मई को ही रिलीज होने वाली 27 फिल्में और हैं जिनमें एस वेंचुरा: पेट डिटेक्टिव, बैक टू द फ्यूचर 1 और 2, चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री, डेन ऑफ थीव्स, जारहैड के तीन पार्ट और वैंपायर और भेड़ियों की कल्पनिक कहानियों वाली फिल्मों अंडरवर्ल्ड के शुरुआती तीन पार्ट मुख्य रहेंगे।
4 of 5
Underworld Evolution
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके अलावा नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म 'द रॉन्ग मिस्सी' को 13 मई को रिलीज किया जाएगा। वहीं 15 मई का आकर्षण होगा साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म 'डिस्ट्रिक्ट 9'। जॉनी डेप और क्रिश्चियन बेल की वर्ष 2009 में आई फिल्म 'पब्लिक एनीमीज' को 16 मई को देखा जा सकता है।
5 of 5
डैड टू मी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं एडम सैंडलर की डार्क कॉमेडी फिल्म 'अनकट जेम्स' भी 25 मई को मनोरंजन कर सकती है। नेटफ्लिक्स के पास टीवी शोज की भी एक लंबी लिस्ट है जिसमें एनिमेशन शो 'माशा एंड द बेयर' का चौथा सीजन 1 मई को ही रिलीज होगा। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज 'डेड टू मी' का दूसरा सीजन और 'द ऐडी' का पहला सीजन 8 मई को रिलीज होंगे।