2021 से लेकर अब तक बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस धूल फांक चुकी हैं। खुद को बचाए रखने की जद्दोजहद कर रहीं मेगा बजट फिल्मों तक पर पानी फिर जा रहा है। तीन साल की मेहनत और तकरीबन 180 करोड़ की लागत से बनी लाल सिंह चड्ढा भी बुरी तरह से फ्लॉप रही वहीं इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्में भी एक के बाद एक फेल रही हैं। बात करें मौजूदा दौर की तो बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों को सिरे से खारिज कर दिया जा रहा है फिलहाल इस वक्त कई बड़ी फिल्मों पर रिलीज के लिए कतार में हैं, लेकिन इन सभी फिल्मों से कोई कोई विवाद रह चुका है। तो चलिए जानते हैं ये फिल्म बॉलीवुड की डगमग होती नैया को पार लगा पाती हैं या फिर नहीं।
Bollywood Upcoming films: बालीवुड की डगमग कश्ती को किनारे लगा पाएंगी ये फिल्में? अब तक जुड़ चुके हैं कई विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर जमकर प्रमोशन किया जा रहा है। हालांकि ऐसा ही बज इसी साल रिलीज हुई शमशेरा को लेकर भी देखने को मिला था, लेकिन रणबीर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल रही। वहीं सोशल मीडिया पर लोग लगातार ब्रह्मास्त्र बायकॉट भी ट्रेंड करवा रहे हैं। करण जौहर का तो लोग विरोध कर ही रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के हिट सॉन्ग केसरिया के म्यूजिक चोरी का आरोप भी लग चुका है। वहीं आलिया भट्ट के बयान और रणबीर कपूर के बीफ वाले वी़डियो के वायरल होने के बाद इस फिल्म का तेजी से विरोध हुआ है। हालांकि एडवांस बुकिंग में ये ब्रह्मास्त्र काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है, लेकिन असली परीक्षा तो टिकट खिड़की से शुरू होगी। रिपोर्ट की मानें तो ब्रह्मास्त्र को 410 करोड़ की लागत में बनाया गया है। ऐसे में फिल्म का बजट निकालना भी सभी के सामने एक बड़ा चैलेंज है।
रामसेतु
अभिनेता अक्षय कुमार साल में चार से पांच फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। इस समय उनकी आगामी फिल्म राम सेतु भी रिलीज की कतार में है। हालांकि इसे लेकर खास हाइप देखने को नहीं मिल रही है और रिलीज से पहले ही यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंस चुकी है। इसके अलावा अक्षय इस साल फ्लॉप की हैट्रिक लगा चुके हैं, जबकि उनकी हालिया ओटीटी रिलीज कठपुतली को भी दर्शकों का कोई खास रिस्पॉन्स मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में रामसेतु के लिए बॉक्स ऑफिस की राह मुश्किल हो सकती है।
विक्रम वेधा
अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा भी इस साल की बहुप्रतिक्षीत रिलीज है। इस फिल्म को लेकर विरोध तो देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन इसे लेकर निर्माताओं और कलाकारों ने अभी तक लोगों के बीच बज भी बनाना शुरू नहीं किया है। ऐसे में फिल्म को खराब मार्केटिंग का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। दूसरी ओर देखा जाए तो हाल ही में फॉरेस्ट गंप की रीमेक लाल सिंह चड्ढा को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है, वहीं विक्रम वेधा भी रीमेक है। अब जबकि लोग पहले ही इसमें अभिनेता आर माधवन और विजय सेतुपति का दमदार अभिनय देख चुके हैं ऐसे में सैफ और ऋतिक के लिए ये फिल्म एक चुनौती होगी।