{"_id":"63189f7abee8972ecc767975","slug":"asha-bhosle-birthday-veteran-singer-likes-cooking-know-more-about-her-personal-and-professional-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asha Bhosle: स्वर ही नहीं, स्वाद साम्राज्ञी भी हैं आशा भोसले, इस एक्टर को पसंद था ताई के हाथों का कड़ाही गोश्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Asha Bhosle: स्वर ही नहीं, स्वाद साम्राज्ञी भी हैं आशा भोसले, इस एक्टर को पसंद था ताई के हाथों का कड़ाही गोश्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 08 Sep 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 89 वर्ष की हो गई हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक गानों को अपनी जादुई आवाज से सजाया है। बता दें कि आशा ताई ने काफी कम उम्र में गायिकी की दुनिया में दस्तक दे दी थी। मधुर आवाज की धनी आशा ताई ने यूं तो संगीत की दुनिया में नाम कमाने का सपना ही देखा था। लेकिन, इसके अलावा उनका एक बी प्लान भी था। जी हां, एक बातचीत में उन्होंने खुद इसका जिक्र किया था। वह प्लान था-कुकिंग। जी हां, आशा भोसले को कुकिंग का बेहद शौक है और वह इस मामले में काफी जानकार भी हैं। इतना ही नहीं, विदेश में उनके रेस्तरां हैं।
2 of 4
आशा भोसले
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आशा भोसले का जन्म आज ही के दिन 1933 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव सांगली में हुआ था। आशा भोसले को शायद कभी इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनकी आवाज को एक दिन सारी दुनिया सलाम करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आशा भोसले ने दस वर्ष की उम्र में गायिकी शुरू कर दी थी। उन्होंने अपना पहला गाना 1943 में 10 साल की उम्र में मराठी फिल्म 'माझा बाला' में 'चला चला नव बाला...' गाकर गायन कला की दुनिया में अपना कदम रखा था। आशा ताई ने बॉलीवुड में साल 1948 में 'हंसराज' बहल की फिल्म चुनरिया का 'सावन आया' गाया था। साल 1997 में वह उस्ताद अली अकबर खान के साथ एक विशेष एल्बम के लिए 'ग्रेमी अवार्ड' के लिए नामांकित की गईं।
3 of 4
आशा भोसले
- फोटो : Social Media
आशा भोसले ने 1948 से हिंदी फिल्मों में गाना शुरु किया और उसके बाद उन्होंने कई भाषाओं में गीत गाए। आशा ताई को अब तक फिल्मफेयर अवार्ड में 7 बेस्ट फीमेल प्लेबैक पुरस्कारों से नवाजा गया है। उन्हें 2 राष्ट्रीय फिल्म पुस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। आशा भोंसले को 2008 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जा चुका है। आशा भोंसले ने एक फिल्म 'माई' में अभिनय भी किया है। उनकी अदाकारी के लिए उनकी प्रशंसा भी हुई थी। बता दें कि आशा ताई ने 22 भाषाओं में 11000 से अधिक गाने गा कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋषि कपूर-आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
आशा भोसले को सिंगिंग के अलावा कुकिंग का बेहद शौक है। बॉलीवुड की तमाम हस्तियों को उनके हाथ का कढ़ाई गोश्त और बिरयानी बेहद पसंद है। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को आशा भोसले के हाथों का बना खाना बेहद पसंद था। एक बातचीत के दौरान आशा भोसले ने कहा था कि ऋषि कपूर को उनके हाथ का शामी कबाब, कड़ाही गोश्त और काली दाल बहुत पसंद थी। आशा ताई ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर गायिकी में उनका करियर नहीं चमकता तो तो वे कुक बन जातीं। बता दें कि आशा भोंसले का रेस्टोरेंट बिजनेस जबरदस्त है। उनके दुबई और कुवैत में आशाज नाम के रेस्टोरेंट हैं, जहां पारंपरिक उत्तरी-पश्चिमी भारतीय खाना विशेष रूप से उपल्ब्ध है। उनके रेस्टोरेंट अबुधाबी, दोहा, बहरीन में भी हैं। रेस्टोरेंट के खाने और सजावट में आशा ताई का जबरदस्त दखल है। उन्होंने शेफ्स को लगभग 6 महीने तक ट्रेनिंग दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।