इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज होने में महज एक दिन बचा है। ऐसे में फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी अब तक अच्छी दर्ज की गई है, जिसकी वजह से माना जा रहा है कि पहले दिन फिल्म की कमाई 25 करोड़ के पार जा सकती है। फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको इसके कलाकारों के एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से कलाकार ने कितनी पढ़ाई की है।
Brahmastra: कोई है 12वीं पास तो किसी ने की इंजीनियरिंग, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं 'ब्रह्मास्त्र' के सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूर खानदान में स्कूल शिक्षा से ज्यादा फिल्मी शिक्षा को तवज्जो दी जाती है। यही वजह है कि बॉलीवुड के इस मशहूर परिवार के सदस्य पढ़ाई में थोड़े पीछे नजर आते हैं। हालांकि रणबीर की स्थिति बाकी सदस्यों से थोड़ी बेहतर है। रणबीर ने अपनी स्कूलिंग बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई के एचआर कॉलेज में एडमिशन ले लिया। दो साल तक पढ़ाई करने के बाद कोर्स को अधूरा छोड़कर वह न्यूयॉर्क चले गए। जहां उन्होंने ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की बारीकियां सीखीं।
रणबीर कपूर की पत्नी और कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आलिया बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। यही वजह है कि जब उन्हें पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर ऑफर हुई तो उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। बता दें कि आलिया ने महज 12वीं तक ही पढ़ाई की है।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उम्र के इस पड़ाव के बावजूद भी अमिताभ पूरे जोश के साथ फिल्मों में काम कर रहे हैं। वह जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। एक्टिंग के अलावा पढ़ाई के मामले में भी अमिताभ कई अभिनेताओं से आगे हैं। उन्होंने शेरवुड कॉलेज नैनीताल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की।
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन किसी पहचान के मोहताज नहीं तेलुगू फिल्मों के अलावा वह कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हिंदी पट्टी में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने ईस्टर्न मिसिगन यूनिवर्सिटी, यूएसए से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग का कोर्स किया है।