{"_id":"631904f83ddaf02dd01c6464","slug":"asha-bhosle-birthday-know-untold-facts-about-famous-bollywood-singer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asha Bhosle: गानों के साथ एक्टिंग में भी किस्मत आजमा चुकी हैं आशा भोसले, 79 साल की उम्र में किया था डेब्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Asha Bhosle: गानों के साथ एक्टिंग में भी किस्मत आजमा चुकी हैं आशा भोसले, 79 साल की उम्र में किया था डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 08 Sep 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का नाम संगीत की दुनिया में बड़े ही अदब के साथ लिया जाता है। वह हर साल 8 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अपने म्यूजिक करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक गानों को अपनी जादुई आवाज से सुपरहिट बनाया है। उनका जन्म 1933 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव सांगली में हुआ था। महज दस साल की उम्र में उन्होंने गायिकी की दुनिया में कदम रख दिया था। उनका पहला गाना मराठी था। यह साल 1943 में आया था। गाने का नाम 'चला चला नव बाला' था। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं...
2 of 4
आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
बहुत कम लोगों को यह पता होगी कि आशा भोसले ने अपने परिवार का समर्थन करने के लिए अपनी बहन लता मंगेश्कर के साथ गाना शुरू किया था। 16 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला सोलो गाना फिल्म 'रात की रानी' के लिए गाया। उन्होंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली थी। महज 16 साल की उम्र में आशा ने गणपतराव भोसले से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। शादी के कुछ साल के बाद वह अपने बच्चों के साथ वापस अपने घर लौट आईं। निजी जिंदगी में तमाम उथल पुथल के बावजूद उन्होंने अपनी सिंगिंग जारी रखी।
3 of 4
आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर सिंगर मोहम्मद रफी के साथ 'नन्हे मुन्हे बच्चे' गाने के बाद वह काफी मशहूर हो गईं। इस दौरान उन्होंने एसडी बर्मन और आरडी बर्मन जैसी म्यूजिक डायरेक्टर के लिए कई हिट गाने गाए। 1960 और 1970 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों के लिए प्लेबैक किया। साल 1980 में वह दोबारा शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने आरडी बर्मन संग सात फेरे लिए। शादी के 14 साल बाद साल 1994 में आरडी बर्मन का निधन हो गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि गानों के अलावा आशा एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने 79 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म का नाम 'माई' था। यह एक मराठी फिल्म थी जिसमें आशा मां की भूमिका में नजर आई थीं। अपने करियर में आशा अब तक कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। साल 2000 में, भारत सरकार ने आशा भोसले को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया और बाद में 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से भी नवाजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।