अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने काम को लेकर तो सुर्खियों में रहती ही हैं। इसके साथ ही कई बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में आ जाती हैं। आज एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें किसी शख्स के साथ देखा जा सकता है, लेकिन खास बात ये रही कि उनके साथ दिखने वाले शख्स ने हुडी और कैप से अपने चेहरे को पूरी तरह से कवर किया हुआ था। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने अपनी-अपनी तरह से कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
Tara Sutaria: तारा सुतारिया मिस्ट्री बॉय संग आईं नजर, लोग बोले- कार्तिक आर्यन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल भयानी पैपराजी पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें तारा सुतारिया को मिस्ट्री बॉय के साथ निकलते देखा जा सकता है। जहां उनके साथ दिख रहा शख्स कैमरे के सामने अपने चेहरे को छुपाता नजर आया, तो वहीं एक्ट्रेस काफी कूल अंदाज में दिखीं। उन्हें पैपराजी से हाय बोलते भी देखा गया। इसके बाद दोनों कार में बैठकर निकल गए।
क्या वीडियो में दिख रहा मिस्ट्री बॉय कार्तिक आर्यन हैं?
वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह से अंदाजा लगाते दिखाई दे रहे हैं और ज्यादातर लोगों का कहना है कि वह कार्तिक आर्यन हैं, लेकिन क्या सच में वीडियो में दिख रहा इंसान अभिनेता कार्तिक आर्यन हैं, तो चलिए जानते हैं।
किसे डेट कर रही हैं तारा सुतारिया
तारा सुतारिया और आदर जैन के रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आती रहती हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। बता दें कि आदर जैन करिश्मा और करीना की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस बात के बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। ध्यान से देखा जाए तो वीडियो में दिखने वाला मिस्ट्री बॉय कार्तिक आर्यन नहीं हैं।