बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) शादी के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। सांसद पद की शपथ लेने के बाद जहां एक ओर देवबंध धर्मगुरुओं ने नुसरत पर फतवा जारी कर दिया तो वहीं फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने उनकी शादी को ही अमान्य कहा। इन सबके बीच नुसरत ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की तैयारियों में जुट गई हैं। नुसरत और निखिल शानदार रिसेप्शन कोलकाता में 4 जुलाई को देंगे।
फतवे के बाद नुसरत जहां ने शुरू की शाही रिसेप्शन की तैयारी, जानें किस-किस को भेजा न्योता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत जहां (Nusrat Jahan) कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में शानदार रिसेप्शन दे रही हैं। नुसरत इस शाही रिसेप्शन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहती। इस वजह से वह खुद ही सभी चीजों का ध्यान रख रही हैं। नुसरत इस रिसेप्शन के लिए मेहमानों को खुद इनवाइट कर रही हैं। रिसेप्शन में राजनीति और फिल्मी जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
नुसरत और निखिल का रिसेप्शन को थीम के आधार पर होगा। हालांकि थीम क्या होगी इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। आईएएनएस एजेंसी से नुसरत के करीबियों ने बात करते हुए कहा- 'शादी में इटेलियन, बंगाली, वेज और नॉनवेज डिशेज रखी गई थीं। नुसरत के ससुराल वाले जैन धर्म से ताल्लुक रखते हैं इसलिए रिसेप्शन में वेज खाने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही बंगाली खाना भी होगा।'
सूत्रों की मानें तो नुसरत मीठे की बहुत शौकीन हैं। रिसेप्शन में मीठे से बनी कई डिश होंगी। खासतौर पर आम से बनी हुई। इसके साथ बशीरहाट की स्पेशल मखा संदेश मिठाई भी होगी। नुसरत के रिसेप्शन में मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, अभिषेक बनर्जी सहित कई हस्तियों के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। नुसरत की वेडिंग सेरेमनी प्राइवेट रही जिसमें चंद मेहमान ही शामिल हुए थे। निखिल बिजनेसमैन है। हिंदू रिवाज से हुई शादी में नुसरत और निखिल ने मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसांची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। जबकि क्रिश्चियन वेडिंग में गाउन पहना था।