फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाग्यश्री के पति से पहले ये 5 सेलेब्स भी हो चुके गिरफ्तार, एक का दीवाना हो गया था जेलर

Wed, 03 Jul 2019 05:09 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 03 Jul 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
not just bhagyashree husband Himalaya Dasani but these 5 celebs also gets Arrested in past
पति हिमालय दासानी के साथ भाग्यश्री और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से डेब्यू करने वाले अभिनेता अभिमन्यु दासानी के पिता और अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मुंबई पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी मुंबई के एक हाईप्रोफाइल रैकेट से जुड़े होने के चलते की गई है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ग्लैमर इंडस्ट्री से कोई शख्स गिरफ्तार हुआ हो। यह लिस्ट काफी लंबी है लेकिन इस पैकेज में आपको बताते हैं उन पांच चेहरों के बारे में जो किसी न किसी केस के चलते गिरफ्तार हो चुके हैं।

not just bhagyashree husband Himalaya Dasani but these 5 celebs also gets Arrested in past
Salman Khan Car - फोटो : AmarUjala
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी सलमान खान का डंका बजा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि सलमान खान भी काले हिरण केस को लेकर गिरफ्तार हो चुके हैं।
not just bhagyashree husband Himalaya Dasani but these 5 celebs also gets Arrested in past
Shiney Ahuja - फोटो : file photo
शाइनी आहूजा
फिल्म गैंगस्टर से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले एक्टर शाइनी आहूजा भी गिरफ्तार हो चुके हैं। बता दें कि रेप केस में दोषी एक्टर को अदालत ने सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
not just bhagyashree husband Himalaya Dasani but these 5 celebs also gets Arrested in past
Rajpal Yadav - फोटो : twitter

राजपाल यादव
अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले राजपाल यादव भी गिरफ्तार हो चुके हैं। बता दें कि 5 करोड़ का चेक बाउंस होने की वजह से राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 महीने की सजा सुनाई थी। गौरतलब है कि राजपाल यादव ने इंदौर निवासी सुरेंदर सिंह से निजी आवश्यकता बताते हुए पैसे उधार लिए थे। इस रकम की वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया, जो कि सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया।

विज्ञापन
not just bhagyashree husband Himalaya Dasani but these 5 celebs also gets Arrested in past
monika bedi

मोनिका बेदी
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की प्रेमिका कही जाने वालीं मोनिका बेदी भी गिरफ्तार होकर जेल की हवा खा चुकी हैं। बता दें कि मोनिका फर्जी पासपोर्ट के मामले में दिसंबर 2006 से जुलाई 2007 तक भोपाल जेल में कैदी बनकर रहीं थीं। बताया जाता है कि उस वक्त जेलर भी मोनिका का दीवाना हो गया था और उनकी हर ख्वाहिश पूरी करता था। वहीं बाथरूम में भी सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने की खबरें सामने आईं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed