विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'कुत्ते का का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। 'कुत्ते' में अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और तबु नजर आएंगे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्जा में इसका पोस्टर और नाम है। कुत्ते नाम की इस फिल्म के पोस्टर में एक्टर्स के चहरे की जगह अलग अलग प्रजातियों के कुत्तों के चहरे लगे हुए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड में फिल्मों के अजीब नाम रखे गए हों। इससे पहले आसमान भारद्वाज के पिता विशाल भारद्वाज 'कमीने' नाम की फिल्म बना चुके हैं। गालियों से लेकर अजीब नाम की वजह से कई फिल्में विवादों में फंस चुकी हैं। लोग समझ नहीं पाते कि फिल्म के इस तरह के नाम से फिल्म का क्या लेना देना है। चलिए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिनके नाम सुनकर लोगों का सिर घूम गया।
इन फिल्मों के नाम सुनकर कानों पर रख लेंगे हाथ, पूछ बैठेंगे- ये क्या मजाक है भाई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरामखोर
साल 2017 में आई हरामखोर काफी विवादों में रही थी। ये फ़िल्म 3 सालों तक सेंसर बोर्ड के द्वार पर अटकी रही थी। ये फिल्म टीचर और स्टूडेंट के नाजायज रिश्तों पर आधारित है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ फिल्म में एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी भी नजर आई थीं। इस फिल्म की कहानी और नाम दोनों ही विवादों में घिरा रहा था।
सलमान ख़ान की फ़िल्म ट्यूबलाइट नाम ही अजीब नहीं था बल्कि पूरी फिल्म की कहानी ही लोगों को पसंद नहीं आई और फिल्म पर्दे पर फ्लॉप हो गई। लोगों ने पूरी फिल्म को ही ट्यूबलाइट कहा था।
टॉयलेट: एक प्रेम कथा
प्यार शब्द में जब टॉयलेट आ जाए तो भला किसी को ये प्रेम कहानी कैसे रास आ सकती है। हालांकि अक्षय कुमार की इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। लेकिन इसका नाम सुनकर लोगों का प्यार गुल हो गया।
ये साली जिंदगी
लोगों के बाद 'जिंदगी' को इस फिल्म में ही सबसे ज्यादा गाली दी गई है। तभी तो इसका नाम ये साली जिंदगी रखा गया। हालांकि ये फिल्म बेहतरीन तरीके से सिल्वर स्क्रीन पर पेश की गई थी। ये फिल्म अपराध और इश्क के घालमेल की कहानी है।