फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न एक्टिंग, न फिल्म से, अब अनुष्का शर्मा नजर आएंगी परदे पर अपने इस काम से, क्या विराट कोहली को है पता

Tue, 04 Sep 2018 08:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
after films now Anushka Sharma will produce ad film with brother Karnesh Sharma
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्म इंडस्ट्री में न केवल अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए बल्कि एक अच्छी प्रोड्यूसर के तौर पर भी जानी जाती हैं। उन्होंने भाई कर्णेश शर्मा के साथ फिल्मकर ‘एनएच 10’, ‘फिल्लौरी’ और ‘परी’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। इन फिल्मों को अनुष्का के फैंस ने काफी पसंद भी किया है। फिल्मों को प्रोड्यूस करने के अलावा ये भाई-बहन की जोड़ी अब एकदम नए अंदाज में परदे पर नजर आने वाली है। 
after films now Anushka Sharma will produce ad film with brother Karnesh Sharma
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार अनुष्का शर्मा भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर जल्द ही एड फिल्म (विज्ञापन) प्रोड्यूस करने वाली हैं। बता दें कि अनुष्का और कर्णेश की प्रोड्क्शन कपंनी का नाम 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' है। इस प्रोड्क्शन हाउस के बैरन तले पहली फिल्म ‘एनएच 10’ को प्रोड्यूस किया गया था। अनुष्का और कर्णेश ने 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' की शुरुआत साल 2014 में की थी। 
after films now Anushka Sharma will produce ad film with brother Karnesh Sharma
ठीक 4 साल बात अब अनुष्का और कर्णेश ने 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के बैनर तले एड फिल्म बनाने का फैसला किया है। खबरों की मानें तो अनुष्का जल्द ही ट्रेवल सलूशन कंपनी के लिए एक एड (विज्ञापन) तैयार करने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने कर्णेश के साथ मिलकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वह जल्द परदे पर एक एड के साथ वापसी करने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
after films now Anushka Sharma will produce ad film with brother Karnesh Sharma
वहीं अनुष्का शर्मा की फिल्मों की बात करें तो इन दिनों वह एक्टर वरुण धवन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘मेक इन इंडिया’ से प्रेरित है। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' में वरुण धवन के किरदार का नाम 'मोजी' और अनुष्का शर्मा का 'ममता' है। 
विज्ञापन
after films now Anushka Sharma will produce ad film with brother Karnesh Sharma
आपको बता दें कि 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' में वरुण एक टेलर के तौर पर नजर आएंगे, जबकि अनुष्का यानी 'ममता' वरुण की पत्नी का रोल कर रही हैं। साथ ही वह वरुण के कपड़ों पर कढ़ाई करने का काम करती है। चूंकि फिल्म के सारे किरदारों को गांवों से जुड़ा दिखाना था इसलिए फिल्म में हर किरदार को देहाती लुक में रखा गया है। 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं, जबकि मनीष शर्मा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म के 28 सितंबर को रिलीज होने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed