{"_id":"5a9facc94f1c1b14598b525d","slug":"after-funeral-of-sridevi-boney-kapoor-has-decided-worship-in-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब श्रीदेवी के लिए बेटियों के साथ हरिद्वार आएंगे बोनी कपूर, इसके पीछे बेहद खास वजह ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब श्रीदेवी के लिए बेटियों के साथ हरिद्वार आएंगे बोनी कपूर, इसके पीछे बेहद खास वजह
Wed, 07 Mar 2018 05:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Mar 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर चुकीं श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए बोनी कपूर अब पूरे परिवार के साथ हरिद्वार आएंगे। अभी हाल ही में बोनी कपूर तमिलनाडू के रामेश्वरम में श्रीदेवी की अस्थि विसर्जन कर लौटे हैं। बीते दिन श्रीदेवी की अंतिम ख्वाहिश के चलते कपूर परिवार ने नम आंखों के बीच बड़ी बेटी जाह्नवी का बर्थडे भी मनाया था।
2 of 4
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीदेवी की अस्थियों को तमिलनाडू के रामेश्वरम में विसर्जित करने के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए बोनी कपूर पूरे परिवार के साथ हरिद्वार आएंगे। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी की तेहरवीं पर उनके गृहनगर शिवकाशी में पूजा होगी।
3 of 4
गौरतलब है कि श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और पूरा कपूर खानदान मूल रूप से पाकिस्तान के पेशावर शहर के निवासी हैं। पृथ्वीराज कपूर से लेकर कूपर परिवार की तमाम अस्थियां हरिद्वार आई हैं और उनके पुरोहित पंडित शिव कुमार पालीवाल ने कर्मकांड संपन्न कराए, हरिद्वार में तीर्थपुरोहितों को पूरा भरोसा था कि उनकी अस्थियां यहां लाई जाएगी, लेकिन श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन रामेश्वरम में किया गया। अब बोनी कपूर परिवार समेत श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए यहां आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पता हो कि श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर ने पत्र लिखा था कि 'एक दोस्त, पत्नी और दो युवा बच्चियों की मां को खो देने का दर्द मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं अपने परिवार, दोस्तों और फैंस को शुक्रिया कहना चाहता हूं जो इस दुख की घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे।' आपको बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई में बाथ टब में गिरने से अकस्मात निधन को गया था। उस समय श्रीदेवी अपने भांजे और एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गईं थीं। मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।