सब्सक्राइब करें

Netflix: नेटफ्लिक्स की इन मेगाबजट सीरीज पर नया संकट, ग्लोबल टीवी चीफ पहुंची मुंबई, करण के घर सितारों की परेड

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 25 Apr 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
After global disruptions Netflix global tv chief bela bajaria visits india meets karan johar talks of major reshuffle
बेला बजारिया-करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीते हफ्ते सिर्फ विल स्मिथ ही मुंबई नहीं आए बल्कि मुंबई ने नेटफ्लिक्स ग्लोब टीवी चीफ बेला बजारिया की भी रविवार को मेजबानी की। नेटफ्लिक्स इन दिनों भयानक उथल पुथल के दौर से गुजर रहा है। कंपनी के तमाम बड़े निवेशकों ने कंपनी का भविष्य अनिश्चित मानते हुए अपने शेयर बेचने शुरू कर दिए हैं। शेयर बाजार में बीते हफ्ते इसी के चलते नेटफ्लिक्स के शेयरों के दाम 35 फीसदी तक टूटे। यहां मुंबई में नेटफ्लिक्स के दफ्तर में इसका असर दिखने लगा है। संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। एस एस राजामौली की कंपनी की तरफ से प्रस्तावित ‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों से पहले की कहानी पर सीरीज ‘राइज ऑफ शिवगामी’ भी अधर में लटक गई है।

Trending Videos
After global disruptions Netflix global tv chief bela bajaria visits india meets karan johar talks of major reshuffle
बेला बजारिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बेला बजारिया और बॉलीवुड
इतवार की शाम मुंबई में निर्माता निर्देशक करण जौहर के घर पर खासी हलचल देखी गई है। करण जौहर की फिल्मों में काम कर रहे या उनकी कंपनी के लिए काम करने वाले सितारों में से रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, कृति सैनन, अनन्या पांडे जैसे सितारों की उनके घर पर परेड हुए। लोगों को बताया गया कि करण ने पार्टी रखी है। लेकिन, असल खबर ये रही कि करण जौहर ने हिंदी सिनेमा के चंद चुनिंदा सितारों की ये नुमाइश नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टीवी चीफ बेला बजारिया के लिए रखी थी। बेला इन दिनों मुंबई में हैं और चर्चा है कि उनके जाते ही कंपनी के कुछ बड़े विकेट गिराने की तैयारी कंपनी के भीतरखाने हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
After global disruptions Netflix global tv chief bela bajaria visits india meets karan johar talks of major reshuffle
रणबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेटफ्लिक्स में नई उथल पुथल
भारत में नेटफ्लिक्स की हालत बीते दो साल से और खराब हुई है। कंपनी के शीर्ष पदों पर तैनात रहे तमाम दिग्गज अधिकारियों के बीते साल जब विकेट गिरे तो मनोरंजन जगत को लगा था कि अब ये कंपनी मनोरंजन उद्योग को अपनी जेबी कंपनी की तरह चलाने वाले निर्माता निर्देशकों के चंगुल से बाहर आएगी। नेटफ्लिक्स ने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए मशहूर फिल्ममेकर सृष्टि बहल को अपने साथ मिलाया था। सृष्टि ने ही नेटफ्लिक्स की फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज परिवारों और घरानों में पैठ भी कराई, लेकिन बीते साल कंपनी ने सृष्टि समेत करीब आधा दर्जन अधिकारियों को एक झटके मे चलता कर दिया।

After global disruptions Netflix global tv chief bela bajaria visits india meets karan johar talks of major reshuffle
ड्राइव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘ड्राइव’ का नेटफ्लिक्स कनेक्शन
सृष्टि बहल पर ये भी आरोप लगा था कि उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माताओं की डिब्बाबंद पड़ी फिल्मों और कहीं रिलीज न हो रही सामग्री का नेटफ्लिक्स पर ऊंचे दामों में सौदा करवा दिया। धर्मा प्रोडक्शंस की ही ‘ड्राइव’ जैसी फिल्म को जिस दाम पर नेटफ्लिक्स ने खरीदा, उससे भी इन आरोपों को बल मिला। इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किए जाने के बाद से ही इसके मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अवसाद में घिरना शुरू हुए और बाद में हालात यहां तक बिगड़े कि सुशांत ने अपने घर मे कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। तब करण जौहर को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था और नौबत यहां तक आ गई थी कि करण को अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने पड़े थे।

विज्ञापन
After global disruptions Netflix global tv chief bela bajaria visits india meets karan johar talks of major reshuffle
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्तों के बीच हो रहा बंदरबांट
नेटफ्लिक्स ने हाल में चंद स्वतंत्र निर्माताओं से भी हाथ मिलाया है लेकिन यहां भी साथ काम कर चुके लोगों की मिलीभगत सामने आने के संकेत मिल रहे हैं। कंपनी के सूत्र बताते हैं कि अतीत में एक ही कंपनी में काम कर चुकी कम से कम दो अधिकारियों में से एक अब नेटफ्लिक्स में कार्यक्रम मंजूर करने की स्थिति में है और दूसरी स्वतंत्र निर्माता बनकर नेटफ्लिक्स के लिए खूब काम कर रही है। नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रही हिंदी सामग्री से भी इसके ग्राहक बहुत नाराज हैं। बीती तिमाही में करीब दो लाख ग्राहक खो चुकी इस कंपनी के बारे में बाजार के विश्लेषक अनुमान लगा रहे हैं कि इसके करीब 20 लाख ग्राहक आने वाले दिनों में और कम हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed