कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू हुए लॉकडाउन के बाद जितनी बड़ी मुसीबत हिंदी सिनेमा की छोटे बजट की फिल्मों के लिए पैदा हो गई है इतनी बड़ी परेशानी शायद ही किसी के सामने आई हो। उन्हें सिनेमाघरों के लिए ना तो खरीदार नसीब हो रहे हैं और ना ही वितरक। ऐसे में उनके सामने एक ही फायदे का सौदा है कि वह सीधे ओटीटी का रास्ता नाप लें।
नहीं मिल रहे छोटे बजट की फिल्मों के खरीदार, अब कियारा की ये फिल्म भी चली ओटीटी के द्वार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक समझदार बिजनेसमैन होने के नाते कियारा आडवाणी की फिल्म 'इंदु की जवानी' के निर्माता भी इस फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कियारा आडवाणी की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी लगभग खत्म हो चुका है। मतलब यह है कि फिल्म रिलीज के लिए लगभग तैयार है।
इस फिल्म को जून के पहले सप्ताह में ही रिलीज करने की योजना बनाई गई थी लेकिन अचानक कोरोना वायरस की देश में दस्तक से यह मुमकिन नहीं हो पा रहा है। अब फिल्म के निर्माताओं में से एक निखिल आडवाणी इस फिल्म को ऑनलाइन रिलीज करने की बात प्रदर्शकों से कर रहे हैं। इंडस्ट्री में मौजूद ट्रेड सूत्रों से पता चला है कि इस फिल्म के निर्माता तीनों बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ इस फिल्म को रिलीज करने की बातचीत कर रहे हैं।
जो भी उन्हें सबसे अच्छी कीमत देगा, यह फिल्म उसे ही बेच दी जाएगी। लॉकडाउन की वजह से बंद हुए सिनेमाघरों के बाद छोटी ही नहीं बल्कि बड़ी फिल्मों पर भी ओटीटी पर रिलीज होने का खतरा मंडरा रहा है। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' और विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' का रास्ता तो पहले से ही ओटीटी की ओर प्रशस्त हो चुका है।
बता दें कि फिल्म 'इंदु की जवानी' में कियारा आडवाणी इंदु गुप्ता की मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके अलावा आदित्य सील और मल्लिका दुआ भी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। इस फिल्म के अलावा कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही थी। फिलहाल, लॉकडाउन की वजह से इसे रोक दिया गया है।
पढ़ें: कब बनेगी 'रहना है तेरे दिल में' की सीक्वल?, प्रशंसक के सवाल के जवाब में ये बोले माधवन और दीया