{"_id":"5e621f0c8ebc3ec5723dcf7e","slug":"after-haseen-dilruba-and-shabaash-mithu-taapsee-pannu-will-start-shooting-for-rashmi-rocket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हसीन दिलरुबा और शाबाश मिठू के साथ इस फिल्म पर भी काम करेंगी तापसी, 26 से शुरू होगी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हसीन दिलरुबा और शाबाश मिठू के साथ इस फिल्म पर भी काम करेंगी तापसी, 26 से शुरू होगी शूटिंग
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 06 Mar 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तापसी पन्नू
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने किरदार में ढलने के लिए भरपूर तैयारियां करती हैं। भारतीय सिनेमा में उन्हें चुनौतीपूर्ण किरदारों को निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की तैयारियां दो महीने पहले से ही शुरू कर दी थीं। उनकी मेहनत को देखते हुए फिल्म के निर्देशक आकर्ष खुराना ने शूटिंग शुरू करने की तारीख भी तय कर ली है।
2 of 4
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
तापसी की अगली फिल्म एक एथलीट के जीवन पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक आकर्ष ने बताया, 'फिल्म में तापसी का किरदार काल्पनिक ही है, लेकिन यह भारत और विदेश की कई महिला एथलीटों से जुड़ी घटनाओं से मेल खाएगा। इस फिल्म की शूटिंग 26 मार्च से मुंबई में शुरू होगी, जिसे 1 अप्रैल से गुजरात के कच्छ इलाके में जारी रखा जाएगा। वहां की पृष्ठभूमि में तापसी को ढालने के लिए एक कोच की व्यवस्था की गई है, जो उन्हें वहां का रहन सहन और बोलचाल का ढंग बताएगा।' इस फिल्म में तापसी के साथ अपारशक्ति खुराना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
3 of 4
अपारशक्ति खुराना
तापसी के पास इस साल बहुत काम है। वह पहले से ही अपनी एक फिल्म 'हसीन दिलरुबा' की शूटिंग हरिद्वार में कर रही हैं। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म को विनिल मैथ्यू निर्देशित कर रहे हैं। वहीं के एक स्कूल में ही उन्होंने अपनी फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। आकर्ष ने बताया, 'वह रोजाना स्कूल के मैदान में दो घंटे तक अपना पसीना बहाती हैं। एक एथलीट की बॉडी लैंग्वेज और स्टैमिना पाने के लिए वह बहुत मेहनत कर रही हैं। वहां के छात्र उनसे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी जिम का नाम तापसी के नाम पर रख दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Taapsee Pannu
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
तापसी ने पिछले दो साल में दो महिला खिलाड़ियों के जीवन को परदे पर उतारा है। उन्होंने 2018 में हॉकी के खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक 'सूरमा' में हरप्रीत कौर का किरदार निभाया था। उनके साथ फिल्म में संदीप सिंह के किरदार में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को देखा गया था। वहीं पिछले साल भी तापसी ने फिल्म 'सांड की आंख' में निशानेबाज प्रकाशी तोमर के अधेड़ उम्र के किरदार को पर्दे पर निभाया है। इन दोनों ही किरदारों के लिए तापसी की बहुत सराहना हुई है। इसके अलावा तापसी भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिठू' पर भी काम कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।