{"_id":"5e621e6b8ebc3ec7531bcbe2","slug":"box-office-collection-of-deepika-padukone-chhapaak-taapsee-pannu-thappad-and-kangana-panga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छपाक और पंगा के बाद अब थप्पड़ का भी हाल बेहाल, पहले हफ्ते में कमाए सिर्फ इतने करोड़ रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छपाक और पंगा के बाद अब थप्पड़ का भी हाल बेहाल, पहले हफ्ते में कमाए सिर्फ इतने करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 06 Mar 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
छपाक, थप्पड़ और पंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नया साल महिला प्रधान फिल्मों के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा है। साल की ऐसी तीसरी फिल्म थप्पड़ भी पहले हफ्ते में कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन हालांकि कंगना रनौत की फिल्म पंगा से ज्यादा रहा।
2 of 4
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
इस साल हिंदी सिनेमा में अब तक तीन फिल्में ऐसी रिलीज हो चुकी हैं जिनका पूरा दारोमदार महिला शक्ति पर रहा। शुरुआत हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से जिसने पहले हफ्ते में 28.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरी फिल्म कंगना रनौत की पंगा है जो पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 21.36 करोड़ रुपये ही कमा सकी। और, अब बारी तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ की है।
3 of 4
Thappad
- फोटो : social media
छपाक और पंगा की तरह ही थप्पड़ को भी जिसने देखा, सराहा ही है। लेकिन, सिनेमाघरों में ऐसी फिल्में देखने आने वालों की तादाद एक जैसी ही रही। फिल्म थप्पड़ की पहले दिन ओपनिंग सिर्फ 3.07 करोड़ रुपये रही थी फिर फिल्म समीक्षाओं में तारीफ पढ़कर अच्छे सिनेमा के कद्रदान शनिवार और रविवार को फिल्म देखने पहुंचे तो इसके कलेक्शन में जबर्दस्त उछाल आया। लेकिन सोमवार के बाद फिल्म ढीली पड़ गई। थप्पड़ ने पहले हफ्ते में कुल 22.79 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बागी 3
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि थप्पड़ के कलेक्शन पर और भी अधिक असर पड़ सकता है इसकी वजह टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' का रिलीज होना है। 'बागी 3' फिल्म इस शुक्रवार यानी कि 6 मार्च को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में टाइगर के अलावा श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख हैं। रिलीज से पहले फिल्म की मुंबई में स्क्रीनिंग भी रखी गई जिसमें कई सितारे पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।