कृषि कानूनों को लेकर सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इन किसानों को कई फिल्मी हस्तियों का भी साथ मिल रहा है। उनमें से एक मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड गायक मीका सिंह भी हैं। मीका सिंह लगातार किसानों का समर्थन कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर किसानों के लिए आवाज उठा रहे हैं और उनके लिए कई पोस्ट भी साझा करते रहते हैं।
कंगना पर टिप्पणी करने के बाद अब मीका सिंह ने किसानों से की खास अपील, कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के लिए किए गए मीका सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट भी खूब वायरल हो रहे हैं। अब उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से खास अपील की है। मीका सिंह ने किसानों से शांति बनाए रखने और गलत भाषा का इस्तेमाल न करने की अपील की है। गायक के अनुसार कुछ लोग माहौल को खराब करने की कोशिश में लगे हुए हैं। मीका सिंह ने यह बात सोशल मीडिया के जरिए कही है।
मीका सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किसान प्रदर्शन की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरी सभी किसान भाइयों से अपील है कि शांति बनाए रखें। मैं नहीं चाहता कि कोई और गलती करें और हमारे किसानों को बुरा बनना पड़े। मुझे विश्वास है कि सरकार समाधान निकालेगी, लेकिन कुपया शांति बनाए रखो।'
I request all the #farmer brothers please keep calm and protest , I don’t want some one else do the mistake and then we face the repercussions as a class of farmers ... I’m sure #government will give us the solution.. but please sare shanti hi bana ke rakho ... sat sri Akal.. pic.twitter.com/q4b9ZQpXeW
सोशल मीडिया पर मीका सिंह का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले मीका सिंह अभिनेत्री कंगना रणौत पर प्रतिक्रिया देने की वजह से चर्चा में थे। दरअसल कंगना रणौत ने किसानों आंदोलन की आलोचना की थी और ट्विटर पर गायक दिलजीत दोसांझ से भिड़ गईं थीं।
इसके बाद कंगना रणौत को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ा। वहीं मीका सिंह ने उनके खिलाफ बोलते हुए ट्विटर पर लिखा, 'हमारा लक्ष्य अपने किसानों को समर्थन देना है। इसलिए अपना ध्यान वहां केंद्रित करें। वह पागल है, इसलिए उसे अपना जीवन जीने दो। कंगना की टीम करण जौहर, रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन जैसे अन्य साफ्ट बॉलीवुट सेलेब्स पर निशाना साधती है ताकि वह हमला कर बच निकलें लेकिन पुत्तर जी इस तरफ मत आओ।'
Saada intention hain to support our farmers, so let’s focus there. She is crazy, so let her live her life. Beta @KanganaTeam when target soft people like @karanjohar @RanveerOfficial @iHrithik or other celebs from Bollywood you get away with it but Puttar ji iss taraf mat aao. https://t.co/sWS9WHtTSd
— King Mika Singh (@MikaSingh) December 4, 2020