{"_id":"5d3fed848ebc3e6cc60b3ea4","slug":"after-hrithik-roshan-sunny-leone-will-speak-bhojpuri-in-upcoming-film-coca-cola","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक के बाद अब सनी लियोनी भी बोलेंगी भोजपुरी, छह गज की साड़ी में सामने आया ठेठ लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक के बाद अब सनी लियोनी भी बोलेंगी भोजपुरी, छह गज की साड़ी में सामने आया ठेठ लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन को आपने 'सुपर 30' में बिहार की भाषा बोलते देखा। सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणिती चोपड़ा अपनी अगली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में पटनैया बोलते दिखेंगे। अब डिजिटल सनसनी सनी लिओनी भी भोजपुरी बोलने जा रही हैं। सनी लिओनी सिर्फ भोजपुरी बोलेंगी ही नहीं अपनी एक नई फिल्म के लिए वह ठेठ भोजपुरी अंदाज में भी दिखने वाली हैं छह गज की साड़ी पहनकर।
2 of 5
Sunny Leone
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रसाद टटिकेनी के निर्देशन में बन रही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोकाकोला' की शूटिंग इन दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंदरूनी इलाकों में चल रही है। सनी लिओनी हापुड़ के आम के बागान में भी हो आई हैं और इन्हीं बाग बगीचों में इस फिल्म का पूरा भूगोल बनाया जा रहा है।
3 of 5
Sunny Leone
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म के लिए सनी ने अपने वेस्टर्न लुक को पूरी तरह त्याग दिया है। अपने इस डी ग्लैम अवतार की फोटो भी सनी ने अमर उजाला के साथ साझा की हैं। सनी खुद भी अपने इस अवतार को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sunny Leone
- फोटो : social media
वह कहती हैं, ‘आमतौर पर फिल्मों में मुझे मेरे प्रशंसक वेस्टर्न कपड़े ही पहनते देखते आए हैं। मुझे भारतीय साड़ी शुरू से पसंद रही है। शीशे के सामने खुद को साड़ी में देखना हमेशा मुझे एक नए जोश से भर देता है। देश के तमाम अलग अलग हिस्सों से मेरे स्टाइलिस्ट ये साड़ियां लेकर आए हैं और ये मेरे ऊपर खूब फब भी रही हैं।’
विज्ञापन
5 of 5
sunny leone
- फोटो : social media
फिल्म 'कोकाकोला' में सनी लिओनी के साथ मशहूर अदाकारा और मॉडल मंदाना करीमी भी हैं। अपने इस रोल के लिए सनी ने भोजपुरी की बाकायदा ट्रेनिंग ली हैं। इस बारे में चर्चा चलने पर सनी ने कहा, ‘दर्शक मुझे जल्द ही फिल्म कोका कोला में एक नए अवतार में देखेंगे तो इसके लिए मैंने पूरी तैयारी की है। भोजपुरी की तो मैंने खास तौर से ट्रेनिंग भी ली इस रोल के लिए।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।