हिंदी सिनेमाजगत में अदाकारी का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का नाम सोने की चिड़िया था। इसके बाद बतौर लीड एक्ट्रेस 'फौलाद', 'वीर भीमसेन', और 'टारजन' फिल्मों में काम किया। 60 से 70 के दशक में मुमताज का नाम बॉलीवुड की सुपरिहट हीरोइनों की लिस्ट में शामिल हो चुका था। इसके बाद मुमताज की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया जिससे उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी। मुमताज को कैंसर हो गया था हालांकि वह अब ठीक हैं। मुमताज का 31 जुलाई को जन्मदिन है। जानिए ऐसे सेलिब्रिटी के बारे में जो गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके हैं।
गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके हैं ये 7 सेलेब्स, मुमताज को तो घर से बाहर निकलने में भी लगता था डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुमताज
60 और 70 के दशक की एक्ट्रेस मुमताज भी कैंसर का शिकार हो चुकी हैं। चुलबुली और नटखट अदाओं के साथ जब भी मुमताज परदे पर आतीं तो लोग उनके कायल हो जाते। 54 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज को भी ब्रेस्ट कैंसर हो गया था जिसके बारे में उन्हें काफी देर से पता चला। कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत और भी खराब हो गई थी। उनके सारे बाल उड़ चुके थे, यहां तक कि उनकी पलकों और भौहों के बाल तक झड़ गए। ऐसी हालत में मुमताज को घर से निकलने में भी डर लगता था। मगर उन्होंने भी इलाज कराकर जिंदगी में वापसी कर ली।
इरफान खान
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान भी गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके हैं। फिलहाल अब वह ठीक हैं और फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इरफान ने अपनी बीमारी का खुलासा ट्वीट करके किया था। इरफान खान ने ट्वीट किया था- 'मैं न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हूं। यह दौर काफी मुश्किल भरा है। मेरे आसपास लोगों का प्यार और हिम्मत है कि मैं इस मुश्किल समय का सामना कर पा रहा हूं। इलाज के लिए विदेश जा रहा हूं मुझे उम्मीद है कि आप लोग मेरे लिए दुआ करेंगे। जिन लोगों को लगता है कि न्यूरो दिमाग से संबंधित होता है उनको बता दूं हमेशा ऐसा नहीं होता। उम्मीद करता हूं जल्द ही आप लोगों को और कुछ बता सकूंगा।'
मनीषा कोइराला
नवंबर 2012 में मनीषा को पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। उस समय वह काठमांडू में रह रही थीं। पहले तो उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था। 42 साल की उम्र में ओवरी कैंसर से घिरा होने का पता चलते ही उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना इलाज शुरू करवाया। वह न्यूयॉर्क में कीमोथेरेपी भी करा रही थीं और अपनी फिल्म की शूटिंग भी करती थीं। यही नहीं उन्होंने साहसिक कदम उठाते हुए कीमोथेरेपी के बाद बिना बाल वाली अपनी फोटो को भी शेयर की। साल 2014 तक उन्होंने इससे पूरी तरह मुक्ति पा ली।
अनुराग बासु
साल 2004 में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग बासु को ब्लड कैंसर (promyelocytic Leukemia) हो गया था। अनुराग को तो डॉक्टर ने सिर्फ दो महीने का वक्त बता दिया था। इसके बावजूद उन्होंने अपने जज्बे से न सिर्फ इस बीमारी को हराया बल्कि उसी दौरान अपनी फिल्म 'तुम सा नहीं देखा' का हॉस्पिटल से निर्देशन भी किया। पूरे 3 साल तक कीमोथेरेपी कर वापस बॉलीवुड में लौटे।