{"_id":"5ab724b34f1c1ba8768b73e3","slug":"after-jacqueline-fernandez-eye-injury-makers-has-done-huge-changes-in-race-3-climax-sequence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जैकलीन के लिए मेकर्स ने बदला 'रेस 3' का पूरा क्लाइमेक्स, आंख में लग गई थी चोट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जैकलीन के लिए मेकर्स ने बदला 'रेस 3' का पूरा क्लाइमेक्स, आंख में लग गई थी चोट
Sun, 25 Mar 2018 04:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jacqueline Fernandez
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आंख में चोट लगने की वजह से 'रेस 3' एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अब ठीक है और फिर से शूट शुरू कर दिया है। हालांकि उनकी इस चोट की वजह से 'रेस 3' के क्लाइमेक्स में थोड़ा बदलाव जरूर किया गया है। जिसे जानकर आप भी सोच में जरूर पड़ जाएंगे।
2 of 5
Jacqueline Fernandez
इस बात की जानकारी जैकलीन ने खुद इंस्टाग्राम पर दी। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए कहा - 'आप सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मेरी दाईं आंख में चोट लग गई थी जिस वजह से अब फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग सनग्लासेस पहनकर करनी पड़ेगी।'
3 of 5
Jacqueline Fernandez Jeep Compass car
- फोटो : j
जैकलीन इन दिनों अबु धाबी में 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं। 'रेस 3' आखरी पड़ाव पर है ऐसे में जैकलीन की आंख में चोट लगने की वजह से मेकर्स थोड़ी टेंशन में जरूर आ गए थे। हालांकि जैकलीन अब ठीक है और क्लाइमेक्स की शूटिंग सनग्लासेस के साथ ही कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन को आंख में चोट स्क्वैश खेलते वक्त लग गई थी। जिसके बाद आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ समय बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। आंख में चोट लगने के बाद जैकलीन ने स्क्वैश खेलने के बारे में फैंस को कुछ टिप्स भी दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
hd
जैकलीन ने फैंस से गुजारिश करते हुए कहा - 'जब भी आप स्क्वैश खेले तो सनग्लासेस जरूर पहन लें ताकि गेंद आपकी आंख पर न लगे।' आपको बता दें, 'रेस 3' में जैकलीन के अलावा सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह और साकिब सलीम लीड रोल में हैं। इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।