फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कबीर सिंह' की सफलता के बाद परिवार संग सैर सपाटे पर निकले शाहिद कपूर, ऐसा रहा लुक

Mon, 01 Jul 2019 06:12 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 01 Jul 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
after Kabir Singh Mega Success Shahid kapoor Spotted with Mira Rajput and kids
परिवार के साथ शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म कबीर सिंह के हिट होने के बाद से ही कबीर सिंह की भूमिका निभा चुके शाहिद कपूर बेहद उत्साहित हैं। वहीं इस उत्साह का होना जाएज़ भी है। आखिर फिल्म ने अपनी रिलीज़ के कुल 10 दिनों में 180 करोड़ रुपये तक के करीब कमाई जो की है। इसी सक्सेस के बाद अब शाहिद निकल गए हैं छुट्टियां मनाने। 
after Kabir Singh Mega Success Shahid kapoor Spotted with Mira Rajput and kids
परिवार के साथ शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बीते रविवार की रात को शाहिद कपूर अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नज़र आए। शाहिद के साथ उनकी पत्नी मीरा राजपूत, बेटे जायन और बेटी मीशा भी हैं। दरअसल फिल्म कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद अपने पूरे परिवार को सैर सपाटे पर ले जा रहे हैं। 
after Kabir Singh Mega Success Shahid kapoor Spotted with Mira Rajput and kids
परिवार के साथ शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
तस्वीर पर गौर करें तो ब्लैक एंड व्हाइट मैचिंग कपड़े पहने यह कपल बेहद ही उमदा लग रहा है और साथ ही साथ कपल गोल्स भी सेट कर रहा है। जहां एक तरफ शाहिद की गोद में बेटी मीशा हैं, वहीं मां मीरा की गोद में बेटे जायन विराजमान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
after Kabir Singh Mega Success Shahid kapoor Spotted with Mira Rajput and kids
परिवार के साथ शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
खैर फिल्म कबीर सिंह की बात करें तो पिछले महीने रिलीज़ हुई इस फिल्म ने इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपना नाम शुमार कर लिया है। 181.57 करोड़ रुपये कमाने के बाद अब फिल्म कबीर सिंह इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed