फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान खुराना की पत्नी को ट्रोलर्स कहते थे उनका 'भाई', ताहिरा ने ऐसे दिया करारा जवाब

Mon, 01 Jul 2019 05:07 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 01 Jul 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Tahira Kashyap trolls Trollers who called her husband Ayushamnn Khurrana brother
Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap - फोटो : social media

अक्सर सेलेब्स सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं। कुछ ट्रोलर्स पर रिएक्शन देते हैं जबकि कुछ इग्नोर कर देते हैं। लेकिन बात अगर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा की करें तो वो अक्सर ट्रोलर्स को बेबाक और बिंदास अंदाज में जवाब देती हैं। ऐसा ही एक बार फिर किया ताहिरा ने जब वो आयुष्मान की फिल्म 'आर्टिकल 15' की स्क्रीनिंग में पहुंची।

Tahira Kashyap trolls Trollers who called her husband Ayushamnn Khurrana brother
Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap - फोटो : social media
दरअसल कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ताहिरा के छोटे बालों के चलते उन्हें आयुष्मान का भाई बुलाते हैं। ऐसे में जब इस बार ताहिरा आर्टिकल 15 की स्क्रीनिंग पर पहुंची और आयुष्मान के साथ फोटो पोस्ट की तो ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब दिया। 

 
Tahira Kashyap trolls Trollers who called her husband Ayushamnn Khurrana brother
tahira kashyap - फोटो : instagram
आयुष्मान के साथ फोटो पोस्ट करते हुए ताहिरा ने लिखा- 'इतने भाई भाई जोक्स सुन लिए कि अब जब मैं आयुष्मान को मिलती हूं बैकग्राउंड में गाना चल रहा होता है- 'तू मेरा, तू मेरा, तू मेरा भाई नहीं है। और हां मैं फुकरे ब्वॉयज की तरह सवाल नहीं कर रही हूं बल्कि सीधे जवाब दे रही हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jeez 🙄 itne bhai bhai jokes sun liye ke Ab jab bhi main @ayushmannk ko milti Hun background main ek hi gaana Chal raha hota hai “tu mera, tu mera , tu mera bhai nai hai!” And unlike the fukre boys song I am not questioning! It’s a goddamn statement! P.s ( case in point , look at our hair partition , haina opposite? Phirrrr!) Just incase you get over the bhai bhai thing and see how much effort I took to land from mars for the #article15 screening and I so love it!! 👚 @sabinahalder in @pausefashion.in @alexanderwangny 💄 @hinaldattani 💇♀️ @artistpoonamsolanki #notabhaibhai #trollsrehnedo #girlswithshorthair #adidas

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Tahira Kashyap trolls Trollers who called her husband Ayushamnn Khurrana brother
tahira kashyap - फोटो : instagram

बता दें कि 'विक्की डोनर' एक्टर की पत्नी की पिछले साल कैंसर से पीड़ित होने की खबर आई थी। जिसके बाद उन्होंने कीमोथेरेपी का सहारा लिया था। जिसकी वजह से वो गंजी हो गई थीं। इस बारे में ताहिरा कहती हैं कि मैंने कभी अपने आप को छोटे बालों में इमेजिन नहीं किया था। गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में ताहिरा ने कहा था- 'आयुष्मान ऐसे पति हैं जो हर लड़की चाहती है। उन्होंने मेरा हर कदम पर साथ दिया है।'

विज्ञापन
Tahira Kashyap trolls Trollers who called her husband Ayushamnn Khurrana brother
tahira kashyap - फोटो : social media

ये पहला मौका नहीं है जब ताहिरा ने ऐसे कुछ प्रतिक्रिया दी हो। वो पहले भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी  हैं। कुछ समय पहले ताहिरा के एक फोटो पर बवाल मच गया था। जिसमें वे बुद्ध की प्रतिमा की गोद में बैठी नजर आईं थी। ट्रोलर्स ने ताहिरा को बहुत खरी खोटी सुनाई थी। लेकिन बाद में ताहिरा ने लोगों की भावनाओं को देखते हुए। सोशल मीडिया पर माफी भी मांग ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed