{"_id":"5d19e21c8ebc3e3c6928682e","slug":"shahrukh-khan-to-saif-ali-khan-bollywood-5-celebrities-who-married-inter-religion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की 5 चर्चित शादियां, जहां धर्म की दीवारों को हटा एक हुए अलग-अलग धर्म के सेलेब्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की 5 चर्चित शादियां, जहां धर्म की दीवारों को हटा एक हुए अलग-अलग धर्म के सेलेब्स
Mon, 01 Jul 2019 04:47 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 01 Jul 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh, Said and Ritesh wedding pics
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्हेें प्यार के लिए पापड़ बेलने पड़े। किसी ने शादी के लिए अपना धर्म बदला तो किसी को पेरेंट्स को मनाने में कई साल लग गए। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सैफ अली खान तक का नाम शामिल है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जिनके धर्म एक दूसरे से अलग थे फिर वह लोग आज खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
Shahrukh Khan Gauri Khan
- फोटो : instagram
शाहरुख खान और गौरी
अगर बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल का खिताब किसी को दिया जाना तो इस खिताब के लिए शाहरुख खान और गौरी खान से बेहतर कोई दूसरा नाम नहीं हो सकता। दोनों का धर्म अलग था। शाहरुख मुस्लिम और गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। शाहरुख और गौरी तो अपने प्यार को शादी में बदलने के लिए तैयार थे मगर दोनों के धर्म अलग होने की वजह से इनके घरवालों को कड़ी आपत्ति थी। शाहरुख ने गौरी के परिवार वालों को मनाने के लिए खूब पापड़ बेले और उन्हें मनाने में आखिरकार कामयाब हो गए। 26 अगस्त 1991 को शाहरुख और गौरी ने कोर्ट में शादी कर ली। बाद में इन दोनों का निकाह भी हुआ जिसमें गौरी का नाम आयशा रखा गया। इसके बाद 25 अक्टूबर 1991 को हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक दोनों की शादी हुई।

aamir khan and kiran rao
- फोटो : file photo
आमिर खान और किरण राव
आमिर खान और किरण राव का धर्म भी अलग था। किरण राव से मुलाकात पर एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया था कि 'फिल्म लगान के दौरान किरण बस मेरी टीम की सदस्य थीं। तब वो असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। रीना से तलाक के बाद किरण से मिला, वो उस वक्त मेरी अच्छी दोस्त भी नहीं थीं, तलाक के बाद मैं ट्रॉमा से गुजर रहा था। इसी बीच एक दिन किरण का फोन आया।' किरण से करीब मैंने आधे घंटे बात की। उससे बात करके मुझे अच्छा लग रहा था। उस कॉल के बाद हमने एक दूसरे को डेट करने का फैसला किया। लंबे समय की दोस्ती के बाद मुझे ऐसा लगने लगा कि उसके बिना मेरी कोई जिंदगी नहीं है। बस फिर क्या था हमने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया और फिर साल 2005 में हमने शादी कर ली।

saif ali khan and kareena kapoor
- फोटो : instagram
सैफ अली खान और करीना कपूर
करीना कपूर और सैफ अली खान भी अलग धर्म से ताल्लुक रखते थे। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। करीना से पहले सैफ ने 1991 में अपने से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी । दोनों अपने घरवालों के रिएक्शन से डरे हुए थे इसलिए दोनों ने छिपकर शादी कर ली थी । 13 साल तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद अमृता और सैफ 2004 में अलग हो गए। सैफ और अमृता के सारा और इब्राहिम नाम के दो बच्चे हैं। वहीं करीना और सैफ का एक बेटा है जिसका नाम तैमूर है।

Ritesh and Genelia
- फोटो : file photo
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख
रितेश और जेनिलिया पहली बार 2002 में अपनी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम की शूटिंग के लिए मिले थे। हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो उन्हें जेनिलिया की कमी खलने लगी। वे उन्हें मिस करने लगे। उधर जेनिलिया भी रितेश की तरफ पूरी तरह आकर्षित हो चुकी थीं। आखिरकार 3 फरवरी 2012 में इन दोनों ने शादी कर ली। शादी से पहले ये एक दूसरे को 10 साल तक डेट किया।जेनेलिया क्रिश्चियन थी जबकि रितेश महाराष्ट्रियन। दोनों ने चर्च और महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी की थी।