फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुर्सी पर बैठे इस शख्स के ऊपर से गुजर जाती है ट्रेन, ऋषि कपूर ने शेयर किया हैरतअंगेज वीडियो

Mon, 01 Jul 2019 04:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 01 Jul 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Rishi kapoor Shares Surprisingly stunt video Goes viral
ऋषि कपूर - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक हैं। ऋषि कपूर अक्सर कुछ ऐसा ट्वीट कर देते हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। एक बार फिर ऋषि कपूर ने एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया है। जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

Rishi kapoor Shares Surprisingly stunt video Goes viral
ऋषि कपूर - फोटो : self

ऋषि कपूर ने लिखा- क्या कोई बता सकता है कि ऐसा कैसे संभव है? या ये केवल कैमरा ट्रिक्स का कमाल है...खैर जो भी हो ये शानदार है। उनके इस ट्वीट से फैंस हैरान हैं। इस वीडियो में नजर आ रहा है, चलती ट्रेन के आगे एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा है। सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन उस शख्स के ऊपर से गुजर जाती है। बाद में वो आदमी ट्रेन से बाहर निकल आता है।
 



 

 

Rishi kapoor Shares Surprisingly stunt video Goes viral
ऋषि कपूर
ऋषि कपूर के इस वीडियो को 4 हजार लोग पसंद कर चुके हैं। कुछ यूजर्स ने ऋषि कपूर को धूम 3 की याद दिला दी। कुछ यूजर्स ने लिखा- सर वो सब छोड़िये ये आदमी आपकी तरह दिखता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi kapoor Shares Surprisingly stunt video Goes viral
Rishi Kapoor - फोटो : social media
इससे पहले ऋषि कपूर ने भारत और इंग्लैंड के मैच को लेकर भी एक ट्वीट किया था जो वायरल हो गया। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'संडे भारत और इंग्लैंड में होने वाला ICC गेम एकदम अलग होगा। 1.2 बिलियन भारतीय, 200 मिलियन पाकिस्तानी, 150 मिलियन बांग्लादेशी और 25 मिलियन श्रीलंकाई फैंस भारत की विजय की प्रार्थना कर रहे होंगे। अगर भारत हारा तो ये सब भी टूर्नामेंट हार जाएंगे। जय हिन्द!' 
विज्ञापन
Rishi kapoor Shares Surprisingly stunt video Goes viral
rishi kapoor, neetu kapoor - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषि कपूर अपने 67वें जन्मदिन के समय तक भारत लौट आएंगे। बता दें ऋषि पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में रह अपना इलाज करवा रहे हैं। उन्हें कैंसर हुआ था लेकिन अब वो कैंसर फ्री हो चुके हैं। पूरी तरह से ठीक होने के लिए ऋषि अभी न्यूयॉर्क में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed