फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की इन फिल्मों में खुद 'मानसून' बना किरदार, एक-एक सीन ने दिलों को छुआ

Mon, 01 Jul 2019 03:15 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
bollywood film scene shot in thunder, lightning and rain
monsoon - फोटो : social media
तपती धूप में हर किसी को मानसून का इंतजार होता है । अब जब मानसून ने दस्तक दे दी है तो हम आपको बॉलीवुड के उन सीन के बारे में बताते हैं जो बारिश के समय फिल्माए गए । फिल्म के किरदारों ने बारिश में फिल्माए गए इन सीन को इतना बखूबी निभाया कि अमर कर दिया । बारिश के ये सीन दर्शकों के दिल को छूने में कामयाब रहे थे । जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों और उनके सीन के बारे में... 
bollywood film scene shot in thunder, lightning and rain
Kaala Karikalan
काला- साल 2018 में आई फिल्म 'काला' में रजनीकांत ने कमाल की एक्टिंग की थी । इसमें रजनीकांत का एक फाइट सीन था । जिसे मरीन ड्राइव पर शूट किया था । इस सीन में रजनी छाता लेकर पूरा फाइट सीन करते हैं । अंधेरी रात, गरजते बादल और तेज बारिश के बीच ये सीन बखूबी शूट हुआ । दर्शकों ने इस सीन पर खूब तालियां बजाई थीं ।
bollywood film scene shot in thunder, lightning and rain
kagaz ke phool - फोटो : social media
कागज के फूल- फिल्म मेकर गुरु दत्त ने 1989 में एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम था 'कागज के फूल' । इस फिल्म का भी एक सीन बारिश में शूट हुआ था । इस सीन में गुरु दत्त पेड़ के नीचे खड़ी वहीदा रहमान को देखते हैं । जो बारिश में ठंड से कांप रही हैं। गुरु दत्त उनके पास जाते हैं और कहते हैं कि आप अपना गर्म कोट क्यों नहीं लाईं । तब वहीदा कहती हैं जुकाम मुफ्त में मिलता है, गर्म कोट के पैसे लगते हैं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood film scene shot in thunder, lightning and rain
dil se - फोटो : social media
दिल से- मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' में शाहरुख खान और मनीषा कोईराला ने दमदार एक्टिंग की थी । इस फिल्म में भी एक सीन बारिश में शूट हुआ । सीन में शाहरुख अपनी सिगरेट जलाने के लिए लाइटर ढूंढते हैं । तभी उन्हें एहसास होता है कि उनके पास कोई खड़ा है । हवा के झोके से मनीषा कोईराला के बाल उड़ते हैं और उनका चेहरा दिखता है । मनीषा को देखते ही फिल्म के किरदार अमर यानी शाहरुख   को उनसे प्यार हो जाता है ।
विज्ञापन
bollywood film scene shot in thunder, lightning and rain
mashaal - फोटो : social media
मशाल- यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म मशाल में दिलीप कुमार ने एक जर्नलिस्ट का रोल निभाया था । दिलीप कुमार मुंबई की बारिश में अपना घर और ऑफिस दोनों खो देते हैं। बारिश में ही दिलीप कुमार और वहीदा रहमान धीरे-धीरे चलते नजर आते हैं । तभी वहीदा को दर्द उठता है । फिल्म में वहीदा, दिलीप की पत्नी बनी हैं । दिलीप मदद के लिए चिल्लाते हैं । उनकी मदद के लिए कोई नहीं आता । ये एक दुखद सीन था जिसने दर्शकों के दिल को छुआ था । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed