फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैलाश खेर के बाद अब इस सिंगर ने अनु मलिक पर लगाया आरोप, #MeToo में फंसता जा रहा पूरा बॉलीवुड

Thu, 11 Oct 2018 04:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
after kailash kher singer sona mahapatra says anu malik serial predator
anu malik
बॉलीवुड में इन दिनों कई एक्ट्रेस और सेलेब्रिटीज #MeToo कैंपेन के तहत यौन शोषण को लेकर खुलासे कर रही हैं । तनुश्री दत्ता और विनता नंदा जैसे बड़े नामों के बाद एक और सेलेब्रिटी सामने आई हैं । कुछ दिन पहले सोना महापात्रा ने एक फोटो जर्नलिस्ट और सिंगर कैलाश खेर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था ।


उन्होंने ट्वीट में बताया था कि कैसे कैलाश ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की थी । सोना ने अब अनु मलिक को लगातार अपराध करने वाला (serial predator) बताया है । उन्होंने कहा, 'अनु मलिक कैलाश खेर की तरह अपराधी थे ।'




सोना ने ये नहीं बताया कि अनु मलिक ने किस तरह का अपराध किया है । वहीं, अनु मलिक ने भी सोना के आरोपों का जवाब दिया है । उन्होंने कहा, "मैंने कभी सोना के साथ काम नहीं किया है । यहां तक कि उससे मुलाकात नहीं की है । उनका मतलब कुछ ऐसे केस से है जो बहुत पहले हुए थे । इनसे मेरा कोई लेना- देना नहीं है । मैं इस पर कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं. वो सिर्फ मेरा नाम खींच रही हैं ।"

इससे पहले सोना ने अपनी आपबीती सुनाते हुए ट्विटर पर लिखा था- ''एक बार मैं कैलाश खेर के साथ कंसर्ट की तैयारी के लिए मुंबई के पृथ्वी कैफे गई थी । तब उन्होंने मेरी जांघ पर हाथ रखा और कहा- तुम बेहद सुंदर हो । ये अच्छा है कि किसी एक्टर ने नहीं बल्कि एक म्यूजिशियन ने तुम्हें पाया है । ये सब सुनने के बाद मैं वहां से निकल गई ।'

'इसके बाद भी कैलाश नहीं सुधरे । मेरे ढाका पहुंचने के बाद वो बार-बार मुझे फोन करते रहे । जब मैंने फोन नहीं उठाया तो आयोजकों को फोन किया । उन्होंने मुझसे कहा कि साउंडचेक छोड़ो, मुझे मेरे कमरे में ज्वॉइन करो ।'' सोना ने कैलाश से पूछा कि वे कितनी महिलाओं से माफी मांगेंगे? इसमें जिंदगीभर का समय लग जाएगा ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed