फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीसंथ के बाद बेघर होगा ये कंटेस्टेंट, लेकिन नहीं जाएगा घर

Thu, 11 Oct 2018 03:39 PM IST
entertainment
entertainment Updated Thu, 11 Oct 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
big boss This contestant will be homeless after Sreesanth
bigg boss - फोटो : self
बिग बॉस 12 के घर में अब घर वाले प्लानिंग और प्लॉटिंग में जुट गए हैं। बिग बॉस  ने घरवालों की सारी प्लानिंग को बिगाड़ने के लिए पूरे खेल में एक नया ट्विस्ट पैदा कर दिया है। जिससे घर वालों की प्लानिंग और प्लॉटिंग रखी रह गई है। बुधवार को हुए मिड -एविक्शन में श्रीसंथ घर से बेघर होकर सीक्रेट रूम चले गए हैं। बिग बॉस ने नॉमिनेशन में बचे दो सदस्य नेहा और करणवीर के लिए फिर से वोटिंग लाइन खोल दी हैं। जिसके चलते फिर से दोनों सदस्यों के उपर एविक्शन (घर से निकाले जाने) की तलवार लटक गई है। 
big boss This contestant will be homeless after Sreesanth
bigg boss - फोटो : self
बता दें इस हफ्ते बिग बॉस 12 में एक नहीं बल्कि दो ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। करणवीर और नेहा के नॉमिनेश में जिस भी सदस्य को घर से बेघर किया जाएगा । वह सदस्य दरअसल घर से बाहर नहीं जाएगा । तीसरे सदस्य को भी घर वालों की बातें सुनने और उन पर नजर रखने के लिए सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा। जिसके बाद घर से निकाले गए सभी लड़ाई झगड़े देखेंगे और उनके बारे में कौन क्या कह रहा है जान सकेंगे। 
big boss This contestant will be homeless after Sreesanth
bigg boss - फोटो : self

इस सीजन का थीम जोड़ियां वर्सेज सिंगल है। सिंगल्स और जोड़ियां दोनों ही एक दूसरे पर भारी पड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ शो के मेकर्स शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए एक के बाद एक शो में ट्विस्ट ला रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में ही बिग बॉस ने एक शॉकिंग फैसला सुनाया और घर से बेघर होने के लिए करणवीर, नेहा और श्रीसंथ को नोमिनेट कर दिया। इसके बाद बिग बॉस ने एक और शॉकिंग फैसला सुनाते हुए कहा कि इस हफ्ते इन तीनों के अलावा किसी को भी नॉमिनेट नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
big boss This contestant will be homeless after Sreesanth
bigg boss - फोटो : self

ये तीनों ही सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हैं। तीनों ही शो जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। जिसके बावजूद बिग बॉस ने नेहा, श्रीसंथ और करणवीर के लिए घरवालों से वोटिंग करवाई। देखा गया कि घर वालों ने नेहा को अपने टारगेट पर रखा और कम वोट दिए। बिग बॉस ने घर वालों के साथ बड़ा गेम खेलते हुए श्रीसंथ को घर से बेघर कर सीक्रेट रूम में पहुंचा दिया। 
विज्ञापन
big boss This contestant will be homeless after Sreesanth
bigg boss - फोटो : self

बिग बॉस के घर से वायरल हुए एक वीडियों में देखा जा रहा है कि दीपिका, नेहा और श्रीसंत के बारे में कुछ बात कर रही हैं। सीक्रेट रूम में बैठकर श्रीसंथ सब सुन रहे हैं। और अनूप जलोटा से कह रहे हैं कि अब वो किसी से कोई रिश्ता नहीं रखेंगे। कोई भी रिश्ता रखने लायक नहीं है। सीक्रेट रूम पहुंचने के बाद श्रीसंथ को घरवालों का असली चेहरा देखने को मिल रहा है जिससे कई बार वो आहत भी दिखाई दे रहे हैं। अब आने वाले समय में ये देखना होगा कि सीक्रेट रूम में और कौन पहुंचता है, और कौन घर से बेघर होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed