{"_id":"5bbef38b867a552850495749","slug":"after-being-called-out-by-tanushree-dutta-amitabh-bachcahn-finally-speak-on-me-too","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री के बयान के बाद आखिरकार #MeToo पर बोले अमिताभ बच्चन, आलोक नाथ और नाना पाटेकर के हैं खिलाफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री के बयान के बाद आखिरकार #MeToo पर बोले अमिताभ बच्चन, आलोक नाथ और नाना पाटेकर के हैं खिलाफ
Thu, 11 Oct 2018 12:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अब #MeToo कैंपेन अपना रंग दिखाने लगा है । तनुश्री दत्ता के बाद कई सेलेब्रिटीज ने अपने 15-20 साल पुराने राज को खोलना शुरू किया है। पहले तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर यौन शोषण का आरोप लगाया । इसके बाद टीवी सीरियल 'तारा' की प्रोड्यूसर विनता नंदा ने संस्कारी बाबूजी यानी आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया है ।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
इन आरोपों पर बॉलीवुड में दो गुट बन गए हैं । कुछ बड़े एक्टर-एक्ट्रेस ने तनुश्री और विनता का सपोर्ट किया है तो कुछ बोलने से बच रहे हैं । पिछले दिनों 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब अमिताभ से इस मामले पर राय मांगी गई थी तो उन्होंने बात को टाल दिया था ।
3 of 5
Amitabh Bachchan
इसके बाद तनुश्री ने अमिताभ बच्चन को लेकर कहा था, 'कुछ बड़े स्टार्स सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाते हैं । फिल्म रिलीज से पहले महिला सुरक्षा की बात करते हैं लेकिन जब सच में बोलने का मौका मिलता है तो नहीं बोलते ।' अब आखिरकार अमिताभ बच्चन ने भी #MeToo का सपोर्ट करते हुए अपनी बात रखी है ।
उन्होंने कहा, 'किसी भी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का हक किसी को नहीं है। कार्य क्षेत्र पर तो ऐसा होना बिल्कुल ठीक नहीं है । ऐसे मुद्दों पर तुरंत आवाज उठाई जानी चाहिए और कानून का सहारा लेकर आरोपी को सजा दिलवाई जाए। मान, मर्यादा और समाजिकता के पाठ को बच्चों की पढ़ाई में भी शामिल किया जाना चाहिए ।'
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन फैंस से मिलते हुए
'महिलाओं और बच्चों को तो खासतौर पर सुरक्षा दी जानी चाहिए । आज हमारे समाज के ज्यादातर कार्य क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही हैं । अगर हम कार्य क्षेत्र पर महिलाओं को सम्मान नहीं दे पा रहे हैं तो ये एक ना माफ करने वाला दोष है।' बता दें कि अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।