फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब इस एक्ट्रेस ने लगाया यौन शोषण का आरोप, बोलीं - 'पुरुष और महिला दोनों का हो चुकी हूं शिकार'

Thu, 11 Oct 2018 12:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
Amyra Dastur says faced Sexual harassment in Bollywood and South industry
Amyra Dastur

#MeToo कैंपेन ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है। इस कैंपेन ने न केवल हिंदी सिनेमाजगत की जड़ें हिलाकर रख दी है बल्कि कई चेहरों के पीछे छिपा कड़वा सच लोगों के सामना आ रहा है। अब इस कड़ी में एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर का नाम भी जुड़ गया है। इस कैंपेन के जरिए अमायरा ने बताया कि उनका शोषण पुरुष और महिला दोनों ने किया है।

Amyra Dastur says faced Sexual harassment in Bollywood and South industry
Amyra Dastur

आईएएनएस एजेंसी से बात करते हुए अमायरा ने अपनी आपबीती बताई। अमायरा दस्तूर ने कहा - 'पुरुष और महिला दोनों के द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं। मुझमें इतनी हिम्मत नहीं है कि मैं उनका नाम बताकर उनको शर्मिंदा करूं। मैं कास्टिंग काउच का शिकार तो नहीं हुई लेकिन बॉलीवुड और साउथ दोनों ही में इंडस्ट्री में यौन शोषण का शिकार हो चुकी हूं।'

 

Amyra Dastur says faced Sexual harassment in Bollywood and South industry
Amyra Dastur

अमायरा ने आगे कहा - 'जब तक मैं सुरक्षित महसूस नहीं कर लेती किसी पर उंगली नहीं उठाऊंगी।' मी टू कैंपेन सिनेमाजगत में जंगल में आग की तरह से फैलता जा रहा है। लगातार इस कैंपेन के तहत उन चेहरों से नकाब हट रहा है जिनकी इमेज इंडस्ट्री में रसूक वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amyra Dastur says faced Sexual harassment in Bollywood and South industry
आलोक नाथ

इस कैंपेन के तहत नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, गणेश आचार्य, कैलाश खेर, रजत कपूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। यहां तक कि संस्कारी बाबू के नाम से मशहूर एक्टर आलोक नाथ पर प्रोड्यूसर ने रेप का आरोप लगाया है। यह आरोप विनता नंदा ने फेसबुक पर पोस्ट करके लगाए हैं। विनता ने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर आलोक नाथ का नाम तो नहीं लिखा लेकिन संस्कारी बाबू जरूर कहा है।

विज्ञापन
Amyra Dastur says faced Sexual harassment in Bollywood and South industry
alok nath and ashita dhawan

आलोक नाथ पर लगे इन आरोपों को उनकी ऑन स्क्रीन बहू ने झूठा बताया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अशिता धवन ने कहा - 'यह सब बकवास है। जैसा कि कहा जा रहा है कि 20 साल पहले यह सब हुआ था तो अब इस मामले को क्यों उठाया जा रहा है? इतने साल पहले पीड़ित ने कोई स्टैंड क्यों नहीं लिया था? मैंने पूरा पोस्ट पढ़ा है। मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि आलोक जी की वजह से उनका प्रोडक्शन हाउस कैसे बंद हो गया? सच क्या है यह तो मुझे नहीं पता।'



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed