{"_id":"5bbee429867a55282f1e9717","slug":"rajpal-yadav-blessed-with-a-baby-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"47 की उम्र में फिर से पिता बने राजपाल यादव, लंबे समय से नहीं आई कोई फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
47 की उम्र में फिर से पिता बने राजपाल यादव, लंबे समय से नहीं आई कोई फिल्म
Thu, 11 Oct 2018 11:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rajpal yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय से लाइम लाइट से दूर रहने वाले राजपाल यादव को लेकर एक अच्छी खबर आई है । अगर आप सोच रहे हैं कि राजपाल जल्द किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं तो ऐसा नहीं है । दरअसल, राजपाल एक बार फिर पिता बन गए हैं । इस बात की जानकारी खुद राजपाल यादव ने दी है ।
2 of 5
rajpal yadav
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है । फोटो में राजपाल यादव की बड़ी बेटी दिख रही है । जिसकी टीशर्ट पर लिखा है- 'बड़ी बहन'।
3 of 5
rajpal yadav daughter
राजपाल यादव ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'मेरी छोटी बेटी हनी यादव अब बड़ी बहन बन चुकी है। इस नवरात्रि मेरे घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है।' ये अस्पताल की फोटो है । इस गुड न्यूज के मिलने से राजपाल यादव के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं ।
बता दें कि राजपाल यादव बहुत जल्द फिल्म 'चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़' में नजर आएंगे। यह एक पंजाबी फिल्म है। इस फिल्म में वो खास किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में राजपाल यादव के अलावा गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
rajpal yadav
- फोटो : अमर उजाला
राजपाल यादव से पहले नील नितिन मुकेश भी एक बेटी के पिता बने हैं । बेटी के जन्म के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर उसके नाम की घोषणा की थी। उन्होंने अपनी बेटी का नाम नुर्वी रखा है । वहीं शाहिद कपूर भी हाल ही में एक बेटे के लिए पिता बने हैं । जिसका नाम जायन कपूर है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।