भारत में #MeToo कैंपेन जोर पकड़ने लगा है। इस कैंपेन के चलते बॉलीवुड के कई नामी चेहरे सामने आए हैं जिन पर एक्ट्रेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस कैंपेन से बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल पूनम पांडे भी नहीं बची। उन्होंने इस कैंपेन के तहत इशारों इशारों में बॉलीवुड के सीनियर एक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि पूनम ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन शक की सूई जिस तरफ जा रही है वह बॉलीवुड का सबसे बड़ा विलेन है।
पूनम पांडे ने इस एक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, बोलीं- ' इंटीमेट सींस फिल्माते वक्त...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूनम पांडे सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसकी वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। इन दिनों फिर से सुर्खियों में है लेकिन वजह हॉट तस्वीरें नहीं बल्कि #MeToo है। पूनम पांडे ने बॉलीवुड एक्टर पर आरोप लगाया है। पूनम का कहना है कि 'द जर्नी ऑफ कर्मा' फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक्टर ने छेड़छाड़ की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूनम पांडे ने आरोप लगाते हुए कहा - 'बेड सीन्स फिल्माते वक्त ऐसा बर्ताव कर रहे थे जैसे असल में बेडरूम सीन्स कर रहे हो। मैं उस वक्त काफी असहज महसूस कर रही थी। मैं उनका नाम नहीं ले सकती। बस इतना कहना चाहती हूं कि उनकी बेटी की उम्र मेरे बराबर है।' आपको बता दें, पूनम पांडे के साथ 'द जर्नी ऑफ कर्मा' फिल्म में शक्ति कपूर उनके अपोजिट हैं।
जब से तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है तब से एक के बाद एक एक्ट्रेस #MeToo कैंपेन के तहत अपनी आपबीती लोगों से शेयर कर रही हैं। इस कैंपेन के तहत हिंदी सिनेमाजगत के नामी चेहरे नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, गणेश आचार्य, कैलाश खेर, रजत कपूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। यहां तक कि संस्कारी बाबू के नाम से मशहूर एक्टर आलोक नाथ पर भी प्रोड्यूसर ने संगीन आरोप लगाए हैं।
तनुश्री दत्ता ने बुधवार को मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवाया है। इसके साथ ही तनुश्री के वकील ने 40 पन्नों का दस्तावेज भी पुलिस को सौंप दिया है। आलोक नाथ पर विंता नंदा के अलावा एक्ट्रेस संध्या मृदुल और 'हम साथ साथ हैं' कि क्रू मेंबर ने भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले के बढ़ते ही टीवी एक्ट्रेस अशिता धवन आलोक नाथ के सपोर्ट में उतर आई हैं।