फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला कॉमेडियन ने अदिति मित्तल पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बोलीं- '100 लोगों के सामने जबरन...'

Thu, 11 Oct 2018 11:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
stand up comedian aditi mittal accused sexual harassent by kaneez surka
aditi mittal

तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद नाना पाटेकर ही नहीं कई बड़े नामों पर यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस लिस्ट में विकास बहल, कैलाश खेर और आलोक नाथ पर आरोप लगे हैं। एआईबी के दो संस्थापकों और स्टैंडअप कॉमेडियन तन्मय भट्ट और गुरसिमरन खंबा को यौन उत्पीड़न के मामले में टीम से हटा दिया गया है। वो अब एआईबी का हिस्सा नहीं होंगे। यही नहीं एआईबी के साथ काम करने वाली एक और कॉमेडियन भी फंसती दिख रही हैं।

stand up comedian aditi mittal accused sexual harassent by kaneez surka
kaneez surka

स्टैंड अप कॉमेडियन अदिति मित्तल पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मी टू कैंपेन के तहत कॉमेडियन कनीज सुर्का ने दो साल पहले का एक मामला सुनाया है। कनीज ने लिखा कि 'अंधेरी में मैं एक कॉमेडी शो होस्ट कर रही थी। उस दौरान करीब 100 लोग वहां मौजूद थे। अदिति मित्तल मेरे पास स्टेज पर चलकर आती हैं। जबरन मुझे किस करती हैं और अपनी जीभ मेरे मुंह में डाल देती हैं। उस वक्त मैं स्टेज पर थी। यह शर्मिंदगी भरा था और चौंकाने वाला भी।'

stand up comedian aditi mittal accused sexual harassent by kaneez surka
kaneez surka

कनीज सुर्का ने आगे लिखा कि 'हर इंसान का अपना दायरा होता है। उन्होंने वो दायरा तोड़ा है। एक साल पहले मैंने हिम्मत करके अदिति से इस बारे में बात की तो उन्होंने माफी मांग ली लेकिन बाद में मुझ पर ही हावी होने लगीं। जिससे मैं काफी हर्ट हुई। मी टू मूवमेंट में जिस तरह ट्विटर पर उन्हें हीरो की तरह बताया जा रहा है उससे मैं हैरान रह गई।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
stand up comedian aditi mittal accused sexual harassent by kaneez surka
kaneez surka

'कल फिर से मैंने एक कॉमन फ्रेंड के जरिए उनसे रिक्वेस्ट किया कि वो पब्लिक में माफी मांगें और मुझे मेरा नाम सबके सामने लाने की तकलीफ बताएं। पहले उन्होंने इसी घटना के लिए माफी मांगी थी, वहीं बाद में उन्होंने जबरन किस करने की किसी भी बात से इनकार किया है। मेरे पास सबूत है लेकिन मुझे लगा कि हम पीड़ित पर भरोसा करते हैं। उन्होंने जो कल किया उसने मुझे काफी हर्ट किया है। उनकी वजह से मुझे यह कदम उठाना पड़ा है, लेकिन अब मैं चुप नहीं रहने वाली।' 

विज्ञापन
stand up comedian aditi mittal accused sexual harassent by kaneez surka
kaneez surka

इससे पहले एआईबी के ही एक और कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर यौन शोषण का आरोप लगा था। जिस पर अदिति मित्तल ने आलोचना की थी। कनीज ने इसी बात का उल्लेख करते हुए लिखा कि उन्हें ट्विटर पर मी टू के लिए इतनी सराहना मिल रही है लेकिन उनकी सच्चाई कुछ और है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed