सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 22 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस बीच अक्षय कुमार अभी भी फिल्म केसरी का प्रमोशन करने में जुटे हैं और अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं जिससे सिनेमाघरों तक ज्यादा से ज्यादा दर्शक पहुंचे।
कपिल की शादी के बाद पहली बार 'कॉमेडी किंग' के घर पहुंचे अक्षय कुमार, तस्वीर ने खोला राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म को प्रमोट करना हो तो टीवी पर भला कपिल शर्मा के शो से अच्छा क्या प्लेटफॉर्म हो सकता है लेकिन अक्षय कुमार कपिल के शो में तो पहुंचे ही साथ ही उनके घर भी गए। अक्षय और कपिल में खूब बनती रही है। इससे पहले भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए जब वो कपिल के शो पर गए तो खूब मस्ती की है।
कपिल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार को उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। शेयर की गई तस्वीर में अक्षय कुमार के साथ कपिल, उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी नजर आए।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
केसरी की बात करें तो फिल्म ने साल की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं लेकिन अक्षय कुमार की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। इसकी कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है।