सब्सक्राइब करें

धोनी के संन्यास की खबर पर लता मंगेशकर के बाद जावेद अख्तर का ट्वीट, बोले-अभी ये बातें क्यों?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
after lata mangeshkar javed akhtar tweet on ms dhoni retirement
javed akhtar - फोटो : social media
टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो चुकी है । सेमी फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से हरा दिया था । इसी के साथ भारत का तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया । वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया । इसी के साथ ये भी खबर आई कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास ले रहे हैं । हाल ही में जावेद अख्तर ने धोनी के संन्यास को लेकर बयान दिया है । 
Trending Videos
after lata mangeshkar javed akhtar tweet on ms dhoni retirement
javed akhtar
जावेद अख्तर ने धोनी को लेकर ट्वीट किया । इसमें उन्होंने कहा, 'मिडिल ऑर्डर बैटमैन और विकेटकीपर के रूप में धोनी पूरी तरह से भरोसेमंद और जिम्मेदार हैं। विराट भी इस बात को खुशी से स्वीकार करते हैं कि खेल को लेकर धोनी की समझ टीम के लिए हमेशा फायदेमंद रहती है । इस बात को कोई भी देख सकता है कि उनके अंदर अब भी बहुत सा क्रिकेट बाकी है। उनके संन्यास के बारे में बात भी क्यों करना?'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
after lata mangeshkar javed akhtar tweet on ms dhoni retirement
lata mangeshkar
बता दें कि संन्यास को लेकर धोनी की ओर से कोई बयान नहीं आया है लेकिन अफवाहें जोरों पर हैं । जावेद अख्तर से पहले लता मंगेशकर ने भी धोनी के संन्यास को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं । उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ''नमस्कार एमएस धोनीजी, आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं, कृपया आप ऐसा मत सोचिए, देश को आपके खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि संन्यास लेने का विचार भी आप मन में मत लाइए।''
 

 
after lata mangeshkar javed akhtar tweet on ms dhoni retirement
लता मंगेशकर - फोटो : YouTube
लता मंगेशकर के इस ट्वीट को फैंस का भी पूरा साथ मिला। एक यूजर ने लिखा- बहुत ही भावुक क्षण था जब धोनी आउट हुआ। दिल को झकझोर गया उसका रन आउट होना। अभी तक वो दृश्य आंखों में मंडरा रहा है। एक यूजर ने लिखा- आपने पूरे देश की मन की बात बोल दी।
विज्ञापन
after lata mangeshkar javed akhtar tweet on ms dhoni retirement
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा- धोनी अब लता दीदी न बोला है कुछ टाइम और खेल लो। एमएस धोनी ने सेमी फाइनल में 72 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए थे। धोनी के आउट होने के बाद से मैच कीवी टीम की तरफ चला गया था। अब आज यानी 14 जुलाई को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच होगा । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed