फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स के मनाने के बाद सलमान की नाराजगी हुई खत्म, अब मिली प्रियंका को ये बड़े बजट की फिल्म

Mon, 24 Sep 2018 09:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
After leaving Salman Khan Bharat Priyanka Chopra may signed Sanjay Leela Bhansali film Heera Mandi
priyanka salman

'भारत' फिल्म बीच में ही छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के रिश्तों में खटास आ गई थी। कहा जा रहा था कि सलमान खान प्रियंका से बेहद नाराज है और इस बात का इशारा वह कई बार अपने बयान में भी कर चुके हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता से प्रियंका के बहुत अच्छे रिश्ते है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अर्पिता ने अपने भाई सलमान को मना लिया है कि वह प्रियंका के करियर में अड़ंगा न डाले। कहा जा रहा है कि सलमान ने उनकी बात मान ली है और अब उन्हें बड़े बजट की फिल्म मिल गई है।

After leaving Salman Khan Bharat Priyanka Chopra may signed Sanjay Leela Bhansali film Heera Mandi
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड में सलमान खान का सिक्का कितना चलता है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनसे कोई भी पंगा लेना नहीं चाहता। ऐसे में 'भारत' छोड़ने पर सलमान की प्रियंका से नाराजगी कही न कही उनके करियर पर थोड़ा असर जरूर डाल सकती थी। अब ऐसा लगता है दोनों के बीच अर्पिता ने सबकुछ ठीक कर दिया है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा को संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म ऑफर कर दी है जिसका नाम 'हीरा मंडी' बताया जा रहा है।

 

After leaving Salman Khan Bharat Priyanka Chopra may signed Sanjay Leela Bhansali film Heera Mandi
arpita and priyanka

कहा जा रहा है अर्पिता के मनाने के बाद सलमान खान राजी हुए। अर्पिता प्रियंका चोपड़ा की बहुत अच्छी दोस्त है। यहां तक कि 'भारत' छोड़ने के बाद जब प्रियंका ने रोका सेरेमनी और पार्टी रखी थी तो अर्पिता वहां पहुंचीं थी। अर्पिता सलमान खान की छोटी बहन है और दिल के काफी करीब है। यहां तक कि सलमान अपने जीजा यानी कि अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा को लॉन्च करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म 'लवयात्री' रिलीज के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
After leaving Salman Khan Bharat Priyanka Chopra may signed Sanjay Leela Bhansali film Heera Mandi
सलमान और प्रियंका

सलमान खान ने प्रियंका से फिल्म छोड़ने की नाराजगी कभी खुलेआम तो जाहिर नहीं की लेकिन बातों बातों में जता जरूर दिया। हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सलमान ने प्रियंका के फिल्म छोड़ने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा, 'उसके पास ऐसा करने के लिए वजह थी। बात बस इतनी सी है कि प्रोजेक्ट अटक गया। यदि हमें पहले पता होता तो हम इसका कोई बेहतर समाधान निकाल सकते थे।'

विज्ञापन
After leaving Salman Khan Bharat Priyanka Chopra may signed Sanjay Leela Bhansali film Heera Mandi
priyanka and salman

सलमान ने आगे कहा, 'वह सगाई कर रही थी और मैंने उसे कहा- अगर तुम फिल्म कर रही हो तो फिल्म छोड़ने की क्या जरूरत है? तो उसने कहा- शादी करनी है। मैंने कहा ठीक है, शादी कर लो। फिल्म में प्रियंका का काम सिर्फ 75-80 दिन का था। शादी के लिए चार दिन की तैयारी होती है, चार दिन शादी में लगते हैं। 8 दिन के अंदर हो गई शादी और फिर उसके बाद हनीमून तो हमने उससे कहा- हम इसे मैनेज कर लेंगे । लेकिन उसने साफ शब्दों में कहा कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहती है।' प्रियंका को फिल्म में साइन करने के बारे में सलमान ने बताया - 'प्रियंका ने मेरे साथ काम करने को लेकर हजार बार अर्पिता को कॉल किया था। उसने कहा था कि मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed