{"_id":"5ba85e4c867a557ec86ba979","slug":"kiara-advani-wished-isha-ambani-for-engagement-with-childhood-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कियारा आडवाणी ने दिलचस्प तरीके से ईशा अंबानी को दी सगाई की बधाई, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कियारा आडवाणी ने दिलचस्प तरीके से ईशा अंबानी को दी सगाई की बधाई, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
Mon, 24 Sep 2018 09:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 24 Sep 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के जाने-माने उद्योगपति अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी ने 21 सितंबर को आनंद पीरामल से इटली में बड़े ही धूमधाम तरीके से सगाई कर ली है। अंबानी परिवार के इस खास जश्न में पूरा बॉलीवुड इटली में मौजूद नजर आया है। वहीं ईशा अंबानी को बॉलीवुड के कई सितारों सहित खास दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए सगाई की बधाई दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी ईशा अंबानी को बड़े ही दिलचस्प तरीके से सगाई की बधाई दी हैै।
2 of 5
कियारा आडवाणी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ईशा और अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें और आनंद को सगाई की बधाई दी है। कियारा ने ईशा के साथ बचपन से लेकर बड़े तक की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने ईशा अंबानी को सगाई की बधाई देते हुए तस्वीरों पर प्यार भरा संदेश भी लिखा है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
3 of 5
कियारा ने लिखा- 'हमारी जिंदगी में कुछ ऐसे खास इंसान होते हैं जिनके साथ हम बड़े होते जाते हैं। मेरी बचपन की दोस्त, जो आज भी उतनी ही केयरिंग, विनम्र और बहुत अच्छी है जितनी की हम दोनों पहली बार मिले थे। दुल्हन बनने जा रही मेरी प्यारी इशू अपने अंदर के बच्चे को हमेशा ऐसे ही बढ़ने देना। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल को सगाई की बधाई।' कियारा का ये प्यारभरा संदेश कई लोगों को पसंद आ रहा है।
आपको बता दें कि शादी से महज 2 महीने पहले अंबानी परिवार में जश्न शुरू हो चुका है। ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल के साथ इटली में सगाई कर ली है जिसका जश्न तीन दिन तक चलेगा। अंबानी खानदान की बेटी की शाही सगाई में हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखा गया था। सगाई के मौके पर विला को दुल्हन की तरह सजाया गया। इसके साथ ही जमकर आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं बात करें कियारा की फिल्मों की तो उन्होंने साल 2014 में फिल्म फुगली के बॉलीवुड में डेब्यू किया है। कियारा ने बीते दिनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' से काफी सुर्खियां बटोरी। वह करीना कपूर के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा खबर है कि कियारा आडवाणी फिल्म 'कलंक' में भी कैमियो करती दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।