शिल्पा शेट्टी से लेकर ईशा अंबानी तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस सुचिता त्रिवेदी 41 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंध गई हैं। सुचिता की शादी गुजरात के भावनगर में हुई जबकि हल्दी सेरेमनी की रस्म मुंबई में हुई थी। शादी की तस्वीरें सुचिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
पढ़ें: 41 की उम्र में दुल्हन बनीं ये फेमस टीवी एक्ट्रेस, पति के साथ सामने आई पहली तस्वीर
'धड़क' के बाद जाह्नवी कपूर अपनी दूसरी फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हो गई हैं। जाह्नवी को फिल्ममेकर करन जौहर एक मेंटॉर की तरह गाइड कर रहे हैं। जाह्नवी ने करन के होम प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में जाह्नवी एक पायलट बनी नजर आएंगी।
पढ़ें: धड़क के बाद महिला पायलट बनने जा रहीं जाह्नवी, पापा से मिलने का भी टाइम नहीं
इटली में ईशा अंबानी की सगाई
अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल के साथ इटली में सगाई कर ली है। 21 से 23 सितंबर तक चले सगाई के जश्न में हर छोटी सी छोटी बात का ध्यान रखा गया था। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड और कई इंटरनेशनल सेलेब्स पहुंचे। जानी मानी हस्तियां की तस्वीरें और वीडियोज फैन क्लब्स पर खूब शेयर हो रही हैं। बता दें कि ईशा अंबानी की शादी इसी साल दिसंबर में होने वाली है।
पढ़ें: अंबानी खानदान की बेटी ईशा की सगाई का ये है पूरा एलबम, अंदर की ये 10 तस्वीरें हैं जश्न की गवाह
'बिग बॉस' सीजन 12 के पहले हफ्ते में कोई भी कंटेस्टेंट बाहर नहीं हुआ। पहले हफ्ते में एक कंटेस्टेंट को बाहर होना था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस हफ्ते तीन जोड़ियों को नॉमिनेट किया गया था। रोशमी-कृति, सौरभ-शिवाशीष और सबा-सोमी में से किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर होना था। जब घर से किसी को बाहर करने की बारी आई तो सलमान ने सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम लिए लेकिन किसी को बेघर नहीं किया।
पढ़ें: 'बिग बॉस' में इन 2 जोड़ियों को सीजन का मिलेगा पहला स्पेशल पॉवर, क्या पलट जाएगा पूरा गेम