बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के फैंस के लिए खुशखबरी है। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि करीना रियलिटी शो जज कर सकती हैं लेकिन अब इस पर मुहर लग गई है। कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर रियलिटी शो का प्रोमो रिलीज किया गया जिसमें करीना कपूर खान डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। करीना के साथ इस वीडियो में रफ्तार और बॉस्को मार्टिस भी नजर आ रहे हैं।
माधुरी-शिल्पा के बाद नवाब 'खानदान' की बहू कर रहीं टीवी में डेब्यू, इस शो को करेंगी जज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस रियलिटी शो का नाम 'डांस इंडिया डांस' (Dance India Dance) है। 'डांस इंडिया डांस' का यह सातवां सीजन है जिसका नाम 'डांस इंडिया डांस: बैटल ऑफ द चैम्पियन' है। इस वीडियो में करीना को-जज बॉस्को और रफ्तार के साथ जमकर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इससे साफ हो गया है कि करीना यह शो जज कर रही हैं।
A post shared by ZEE TV (@zeetv) on
इस रियलिटी शो के साथ करीना टेलीविजन में डेब्यू कर रही हैं। इंडियन एक्सप्रेस से करीबी सूत्र ने बात करते हुए कहा- 'करीना कपूर से लंबे वक्त से बात चल रही थी। कुछ दिन पहले ही यह फाइनल हुआ। करीना काफी एक्साइटेड हैं।
फिलहाल यह देखना होगा कि करीना जज की भूमिका में जनता का दिल जीत पाती हैं या फिर नहीं। करीना से पहले कई एक्ट्रेस रियलिटी शो में जज की भूमिका निभा रही हैं और कुछ निभा चुकी हैं। इन एक्ट्रेस में माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है।
माधुरी दीक्षित 'झलक दिखला जा' और 'डांस दीवाने' में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। जल्द ही माधुरी 'डांस दीवाने 2' सीजन में भी बतौर जज नजर आएंगी। वहीं शिल्पा शेट्टी 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में बतौर जज नजर आ रही हैं। 'डांस इंडिया डांस' शो कब से टेलीकास्ट होगा इस बात की तो कोई जानकारी नहीं है। इतना जरूर है कि इस खबर से करीना के फैंस जरूर खुश हैं।