{"_id":"5ceb4fadbdec2207772548db","slug":"ranveer-singh-sign-another-film-jayesh-bhai-jordar-will-start-shooting-in-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: '83' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह, अक्टूबर से शुरू करेंगे शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Exclusive: '83' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह, अक्टूबर से शुरू करेंगे शूटिंग
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 27 May 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Ranveer Singh
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के चोटी के निर्देशक जिस सुपरस्टार के पीछे दिन रात लगे हैं अपनी एक स्टोरी, एक स्क्रिप्ट सुनाने के लिए, सिनेमा के उस वीर रणवीर सिंह ने अपनी नई फिल्म के लिए एक नए निर्देशक को चुना है। भारतीय क्रिकेट टीम की पहली वर्ल्ड कप जीत पर बन रही फिल्म '83' में व्यस्त रणवीर ने साल 2019 का बड़ा धमाका किया है अपनी नई फिल्म का एलान करके।
2 of 6
ranveer singh with pm
- फोटो : Amar Ujala
इस साल के लोकसभा चुनाव में गुजरात के नरेंद्र मोदी का डंका बच चुका है। रणवीर ने भी जो नया किरदार अपनी अगली फिल्म के लिए चुना है, उसकी पृष्ठभूमि गुजरात की है। संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में गुजराती राम रजाडी के किरदार में धूम मचा चुके रणवीर अब जयेश भाई बनने जा रहे हैं और वह भी जोरदार। जी हां, रणवीर की नई फिल्म का नाम है, 'जयेश भाई जोरदार।' इस फिल्म की शूटिंग वह अक्टूबर से शुरू करने जा रहे हैं।
3 of 6
ranveer singh
- फोटो : file photo
संजय लीला भंसाली से लेकर रोहित शेट्टी और जोया अख्तर से लेकर कबीर खान जैसे दिग्गज निर्देशकों के साथ काम करके हिंदी सिनेमा की नंबर वन सुपरस्टार बन चुके रणवीर सिंह ने अपनी इस नई फिल्म के लिए जिस निर्देशक को चुना है, उनका नाम है दिव्यांग ठक्कर। दिव्यांग ने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ranveer singh
- फोटो : file photo
अपने स्टारडम के उत्कर्ष का सुख उठा रहे रणवीर एक नए निर्देशक के चयन के बारे में कहते हैं, “मुझे देश के कुछ बेहतरीन फिल्म निर्माता निर्देशकों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। यह उनका बड़प्पन है कि उन्होंने मेरे टैलंट पर भरोसा किया और सिनेमा के अपने विजन के लायक मुझे पाया। मैंने बतौर अभिनेता जो कुछ भी पाया है ये इन जबरदस्त प्रतिभाओं के धनी फिल्ममेकर्स की वजह से ही।'
विज्ञापन
5 of 6
Ranveer Singh
- फोटो : file photo
रणवीर सिंह ने आगे कहा- ''अब जहां मैं हूं, वहां मैं भी नए निर्देशक समझ सकता हूं और उन्हें अपनी फिल्म के लिए चुन सकता हूं। दिव्यांग मेरे इसी नए सफर का हमसफर है। कबीर खान के साथ फिल्म '83' पूरी करते ही अक्टूबर में मैं जयेशभाई जोरदार की शूटिंग शुरू करने जा रहा हूं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।