{"_id":"5ceb594ebdec22073b6536ad","slug":"pankaj-tripathi-vacation-with-family-in-scotland-before-starting-83-film-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिवार के साथ इस जगह छुट्टियां मना रहे पंकज त्रिपाठी, कुछ दिन पहले ही मुंबई में खरीदा आलीशान घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परिवार के साथ इस जगह छुट्टियां मना रहे पंकज त्रिपाठी, कुछ दिन पहले ही मुंबई में खरीदा आलीशान घर
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 27 May 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Pankaj Tripathi with family
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता पंकज त्रिपाठी को हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अदाकारों में गिना जाता है। पंकज बेहतरीन अदाकार हैं तो जाहिर सी बात है कि उनके पास काम भी बहुत होता है। ऐसे में किसी भी कलाकार को खुद के लिए वक्त निकालना बड़ा मुश्किल होता है। अपने व्यस्त शेड्यूल से वक्त निकालकर पंकज अपने परिवार के साथ स्कॉटलैंड में छुट्टी मनाने रवाना हो गए हैं।
2 of 5
pankaj tripathi
- फोटो : file photo
पंकज ने हाल ही में फिल्म 'ड्राइव' की शूटिंग खत्म की है और वह जल्द ही कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म '83' की शूटिंग के लिए लंदन रवाना होने वाले हैं। इसी बीच वक्त निकालकर पंकज परिवार सहित स्कॉटलैंड छुट्टियां मनाने गए हैं।
3 of 5
pankaj tripathi
- फोटो : file photo
स्कॉटलैंड में छुट्टियां मनाने पर पंकज कहते हैं, "मैंने लगभग दो साल से अपने काम से कोई छुट्टी नहीं ली है। मेरी पत्नी मृदुला आउटलैंडर्स देखती है और यह देखने के बाद वह हमेशा से ही स्कॉटलैंड जाना चाहती है। मेरी बेटी शरलॉक होम्स की बड़ी फैन है। वह भी स्कॉटलैंड देखना चाहती है, इसलिए हम सबने मिलकर तय किया कि हम छुट्टियां स्कॉटलैंड मे ही बिताएंगे।" खास बात है कि पंकज ने
कुछ दिन पहले ही मुंबई में आलीशान घर खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Pankaj Tripathi
- फोटो : social media
इन दिनों पंकज '83', 'पंगा' और 'अंग्रेजी मीडियम' जैसी कई फिल्मों में काम कर रहे है। फिलहाल छुट्टियां बिताने के बाद पंकज 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म '83' की शूटिंग के लिए लंदन जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
pankaj tripathi
- फोटो : amar ujala
आपको बता दें, पंकज फिल्म '83' में उस वक्त के टीम मैनेजर पीआर मान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। पीआर मान सिंह ने 1983 में कपिल देव की अगुआई वाली टीम को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म 83 में पंकज के अलावा रणवीर सिंह, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, चिराग पाटिल और साकिब सलीम जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।