{"_id":"5cebbe25bdec2207626c5157","slug":"after-mahhi-vij-jay-bhanushali-iss-pyaar-ko-kya-naam-doon-actor-barun-sobti-to-become-parents-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माही-जय के बाद अब एक और एक्टर बनने जा रहा पिता, शादी के 8 साल बाद मिली खुशखबरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माही-जय के बाद अब एक और एक्टर बनने जा रहा पिता, शादी के 8 साल बाद मिली खुशखबरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 27 May 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Barun Sobti wife Pashmeen
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'इस प्यार को क्या नाम दूं' सीरियल से लाइमलाइट में आने वाले एक्टर बरुण सोबती (Barun Sobti) के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। बरुण और पशमीन मनचंदा शादी के 8 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं। यह इन दोनों का पहला बच्चा है। हाल ही में बरुण की पत्नी का बेबी शावर फंक्शन रखा गया। इस फंक्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
2 of 5
Barun Sobti wife Pashmeen
- फोटो : Instagram
जानकारी के मुताबिक इस फंक्शन में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। इस खास मौके पर बरुण नीले रंग की टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस पहने हुए थे जबकि पशमीन गुलाबी रंग की ड्रेस पहने हुई थीं। तस्वीरों में पशमीन का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।
3 of 5
Barun Sobti wife Pashmeen
- फोटो : Instagram
बेबी शावर फंक्शन में टीवी इंडस्ट्री के कुछ और चर्चित चेहरे भी नजर आए। जिसमें करण वाही, अक्षय डोगरा, सान्या मल्होत्रा और दिलजीत कौर का नाम शामिल है। बरुण सोबती ने साल 2009 में 'श्रद्धा' सीरियल में टीवी में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई सीरियल में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Barun Sobti wife Pashmeen
- फोटो : Instagram
इन सीरियल्स में 'दिल मिल गए', 'बात हमारी पक्की है', 'इस प्यार को क्या नाम दूं' शामिल है। टीवी के अलावा बरुण फिल्में भी कर चुके हैं। इन फिल्मों में 'मैं और मिस्टर राइट', 'ड्रे ड्रीम्स' के अलावा कई और फिल्में हैं। आपको बता दें, बरुण के अलावा एक और टीवी कपल पेरेंट्स बनने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
mahhi vij and jay bhanushali
- फोटो : social media
टेलीविजन स्टार माही विज और जय भानुशाली भी पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में माही विज की तस्वीर भी सामने आई जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इस कपल ने साल 2011 में शादी की थी। जय और माही आखिरी बार एक साथ 'किचन चैम्पियन' सीजन 5 में एक साथ नजर आए थे। जय की बात करें तो वह कई सारे टीवी शोज को होस्ट कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।