निर्देशक अनुराग कश्यप ने उनकी बेटी को रेप की धमकी देने वाले ट्रोल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अंबोली पुलिस स्टेशन में शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है।
बेटी को रेप की धमकी देने वाले के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंचे अनुराग कश्यप, दर्ज करवाई FIR
अनुराग ने लिखा-, "मैं मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र साइबर, ब्रजेश सिंह का मदद के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। FIR कराने में मेरी मदद के लिए शुक्रिया। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया। धन्यवाद देवेंद्र फणनवीस, नरेंद्र मोदी सर। एक पिता के तौर पर अब ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।
Anyways I want to thank @MumbaiPolice @MahaCyber1 @Brijeshbsingh for helping me with filing the FIR . Thank you so much for the amazing support and starting the process .Thank you @Dev_Fadnavis and thank you @narendramodi Sir. As a father I am more secure now .
वहीं अशोक पंडित ने लिखा, 'अगर यह सच है तो मेरा कहना है कि इसकी ना केवल आलोचना होनी चाहिए बल्कि इससे निपटना चाहिए। यही चीज मेरी बेटी के साथ हुई थी तो मैंने पुलिस में शिकायत की थी। ना कि असहाय होकर पीएम मोदी के पास गया क्योंकि मेरे लिए मेरी बेटी का गौरव और उसकी सुरक्षा किसी भी राजनीति से ज्यादा है।' बता दें कि अनुराग कश्यप हमेशा बीजेपी सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ खुलकर बोलते रहे हैं। इसके लिए उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा चुका है।
