सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की ये 8 एक्ट्रेस तीनों खान की बिग बजट फिल्मों को कर चुकी हैं रिजेक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 27 May 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone To anushka sharma these bollywood actress Deny To Work With Bollywood Khans
khan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड में ऐसी कौन हीरोइन होगी जो तीनों खान के साथ काम नहीं करना चाहेगी। बॉलीवुड में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान का सिक्का चलता है। ये तीनों स्टार्स बिग बजट फिल्में बनाते हैं । साथ ही जो भी हीरोइन इन खानों के साथ काम करती है उसकी किस्मत चमक जाती है। दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा ऐसी स्टार्स हैं जिन्होंने बॉलीवुड के इन खान के साथ काम कर हिट फिल्में दी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड की कुछ अदाकारा ऐसी भी हैं जिन्होंने इन तीनों खान को एक झटके में 'ना' कर दिया था। 

 
Trending Videos
Deepika Padukone To anushka sharma these bollywood actress Deny To Work With Bollywood Khans
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय ने आमिर खान की फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' में काम करने से मना कर दिया था। इसके पीछे की वजह यह थी कि उस वक्त ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड कॉन्सेस्ट की तैयारी कर रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone To anushka sharma these bollywood actress Deny To Work With Bollywood Khans
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना कपूर खान
जब करण जौहर ने एक फिल्म का ऑफर करीना कपूर को दिया था तो उनका कहना था कि उन्हें शाहरुख के बराबर ही फीस चाहिए। करण ने करीना की मांग को पूरी करने से इंकार कर दिया था। उन दिनों खबरों में ऐसी बातें भी सामने आईं  कि इस वाकये के बाद करीना और करण ने तकरीबन 9 महीने तक बात नहीं की थी।
Deepika Padukone To anushka sharma these bollywood actress Deny To Work With Bollywood Khans
Shilpa Shetty - फोटो : amar ujala
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को जब 'बादशाह' फिल्म ऑफर हुई थी तो एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की इस बिग बजट फिल्म में काम करने से मना कर दिया। शाहरुख खान की ये फिल्म उनके करियर की टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई थी। फिल्म में टि्वंकल खन्ना के काम को भी खूब सराहा गया था। 
विज्ञापन
Deepika Padukone To anushka sharma these bollywood actress Deny To Work With Bollywood Khans
Deepika Padukone - फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और सलमान खान को साथ में देखने की ख्वाहिश अभी तक अधूरी ही है । दीपिका ने सलमान की धमाकेदार फिल्म 'सुल्तान' का ऑफर ठुकरा दिया था। 'सुल्तान' ही नहीं बल्कि दीपिका सलमान की कई फिल्मों को ना कह चुकी हैं। इस लिस्ट में 'किक', 'जय हो', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में शामिल हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed