सब्सक्राइब करें

प्रियंका पर सलमान के बार- बार कमेंट से भड़कीं ये सिंगर, बोलीं- 'क्योंकि उन्हें लाइफ में बेहतर...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 27 May 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Sona mohapatra targets salman khan after commenting on priyanka chopra
salman, priyanka, sona - फोटो : social media

सलमान खान को प्रियंका चोपड़ा का 'भारत' छोड़ देना कुछ रास नहीं आया। तब से लेकर अब तक सलमान प्रियंका चोपड़ा पर ताना मारने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे। आपको बता दें कि पहले प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा थीं लेकिन शादी के चलते उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था। इसके बाद से सलमान कई बार प्रियंका पर तंज कर चुके हैं। लेकिन लगता है सोना महापात्रा को सलमान का बार-बार प्रियंका पर तंज करना ठीक नहीं लगा।

Trending Videos
Sona mohapatra targets salman khan after commenting on priyanka chopra
सोना महापात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

तभी तो सोना ने सलमान पर निशाना साधते हुए कमेंट कर दिया। सोना ने प्रियंका को सपोर्ट करते हुए लिखा, 'क्योंकि प्रियंका चोपड़ा को लाइफ में बेहतर चीजें करनी हैं, असली आदमी के साथ हैंग आउट करना है और सबसे जरूरी, अपनी जर्नी से लड़कियों को प्रेरित करना है।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sona mohapatra targets salman khan after commenting on priyanka chopra
Salman Khan and Priyanka Chopra - फोटो : social media
बता दें हाल ही में सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा को ताना मारते हुए कहा कि प्रियंका को भारत की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी, तो प्रियंका फिल्म का प्रमोशन तो कर ही सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भारत के ऊपर USA को चुना। उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत मेहनत की है। जब उन्हें उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म मिली, तब उन्होंने उस फिल्म को ठुकराकर शादी कर ली, हैट्स ऑफ! ऐसी फिल्मों के लिए लड़कियां अपने पति छोड़ देती हैं।'
Sona mohapatra targets salman khan after commenting on priyanka chopra
Salman Khan, Priyanka Chopra - फोटो : social media
सलमान खान ने कहा था कि, 'प्रियंका ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पांच दिन पहले फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद मैंने उनसे कहा कि हम दो तीन दिन एडजस्ट कर सकते हैं लेकिन उन्होंने काम ही करने से मना कर दिया। उन्हें सोचना चाहिए था कि इससे हमें बुरा लग सकता है, खैर, उन्होंने वही किया जो वह चाहती थीं और कटरीना को वही मिला जिसकी वह हकदार हैं।'
विज्ञापन
Sona mohapatra targets salman khan after commenting on priyanka chopra
salman khan - फोटो : social media

बात करें सलमान खान की तो इन दिनों वह अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन में जुटे ुहए हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed