फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय फिल्में बैन करने के बाद अब रोएगा पाकिस्तान, पीएम मोदी से की गई ऐसी डिमांड

Sat, 10 Aug 2019 12:46 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 10 Aug 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
After Pakistan bans Indian films AICWA write a letter to pm modi and demand  ban Pak artists
Pakistani Actors - फोटो : Social Media

भारत के अनुच्छेद 370 के पहले खंड को छोड़कर बाकी खंडों को खत्म करने के फैसले से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्तों को कम कर दिया।इसी में एक और कदम आगे बढ़ते हुए उसने भारतीय फिल्मों को पाकिस्तान में रिलीज करने से मना कर दिया है। ऐसा करने के बाद अब एक बार फिर पाकिस्तान मुंह की खाने को तैयार है।

After Pakistan bans Indian films AICWA write a letter to pm modi and demand  ban Pak artists
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : social media

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के सहयोगी डॉ फिरदौर आशिक एवान ने कहा कि अब पाकिस्तान में भारतीय फिल्में नहीं दिखाई जाएंगी। ये पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों अपने देश में दिखाने से मना किया है। इससे पहले भी वह ऐसे फैसले लेता रहा है। 

After Pakistan bans Indian films AICWA write a letter to pm modi and demand  ban Pak artists
PM Modi - फोटो : Social Media

पाकिस्तान की इस हरकत के बाद भारत के ऑल इंडिया सिने वर्कस एसोसिएशन(AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बॉलीवुड में पाक कलाकारों पर ब्लैंकेट बैन (पूर्णत: प्रतिबंध) की मांग की है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Pakistan bans Indian films AICWA write a letter to pm modi and demand  ban Pak artists
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : PTI

एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुरेश गुप्ता ने गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बधाई दी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय फिल्मों को बैन किए जाने पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन फिल्म इंडस्ट्री, फिल्म फ्रेटरनिटी से आग्रह करती है कि पाकिस्तानी कलाकारों, संगीतकारों और राजनयिकों पर बैन लगाया जाए। 

विज्ञापन
After Pakistan bans Indian films AICWA write a letter to pm modi and demand  ban Pak artists
Pakistani Actors - फोटो : Social Media

पत्र में आगे लिखा है कि AICWA इस बात की मांग करता है कि पाकिस्तान से किसी मामले पर बात न की जाए। जब तक पाकिस्तानी फिल्म मेकर्स, कलाकारों और ट्रेड पार्टनर्स को बैन नहीं किया जाएगा कोई भी काम नहीं करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed