{"_id":"5d4e5eb38ebc3e6cd666e664","slug":"ayushmann-khurrana-not-first-choice-for-film-andhadhun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान से पहले इन अभिनेताओं को ऑफर हुई थी 'अंधाधुन', ठुकराकर आज पछता रहे होंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान से पहले इन अभिनेताओं को ऑफर हुई थी 'अंधाधुन', ठुकराकर आज पछता रहे होंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ayushmann khurrana, varun dhawan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन ने सभी अवॉर्ड समारोह में धूम मचा दी है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भी अंधाधुन छाई रही और सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड जीता। साथ ही आयुष्मान खुराना को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। पुरस्कारों के एलान के बाद सेलिब्रिटीज समेत फैंस आयुष्मान और श्रीराम राघवन को बधाईयां दे रहे हैं। भले ही आज आयुष्मान खुराना सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजे गए हों लेकिन फिल्म के लिए वो पहली पसंद नहीं थे।
2 of 5
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
जी हां, दरअसल, श्रीराम राघवन पहले इसमें वरुण धवन को लेना चाहते थे लेकिन किन्हीं कारणवश उन्होंने फिल्म के लिए मना कर दिया। वरुण धवन इससे पहले श्रीराम राघवन के साथ फिल्म बदलापुर में काम कर चुके थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस भी किया था शायद यही सोचकर श्रीराम वरुण से मिले।
अमर उजाला के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 'वरुण के काम की बदलापुर में खूब प्रशंसा हुई। अंधाधुन को लेकर भी मैं उससे मिला था लेकिन वह शायद अब बड़े बजट की फिल्मों में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। आयुष्मान ने मुझे टेक्स्ट मैसेज भेजा था और बाकी कहानी अब तो पूरी दुनिया को पता है।'
3 of 5
Harshvardhan Kapoor
- फोटो : file photo
यही नहीं श्रीराम राघवन ने अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को भी अप्रोच किया था। इसका खुलासा हर्षवर्धन कपूर ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में किया था। हर्षवर्धन ने कहा था कि 'जी हां, यह फिल्म पहले मुझे ऑफर हुई थी लेकिन कुछ कारणों से मैं इसे नहीं कर पाया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Andhadhun
- फोटो : file photo
आयुष्मान खुराना कई इंटरव्यू में कबूल कर चुके हैं कि उन्होंने श्रीराम राघवन से यह फिल्म छीनी है। वो फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में चल रहे फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्म अंधाधुन ने कमाल कर दिया। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत दो पुरस्कार जीते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
andhadhun
- फोटो : file photo
फिल्म अंधाधुन में आयुष्मान खुराना के साथ तबू और राधिका आप्टे की मुख्य भूमिका थी। करीब 32 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। बाद में इसे चीन में रिलीज किया गया जहां पर इसने करीब 335 करोड़ का बिजनेस किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।