{"_id":"5d4e37868ebc3e6cad335359","slug":"hum-aapke-hain-koun-completed-25-years-salman-khan-madhuri-dixit-and-others-celebrated","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘हम आपके हैं कौन’ के 25 साल पूरे होने पर मना जश्न, अब ऐसे दिखाई देती है स्टारकास्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘हम आपके हैं कौन’ के 25 साल पूरे होने पर मना जश्न, अब ऐसे दिखाई देती है स्टारकास्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan, madhuri dixit
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान और माधुरी दीक्षित की मुख्य भूमिकाओं से सजी ब्लॉकबस्टर फिल्म हम आपके हैं कौन को 25 साल पूरे हो गए हैं। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया था। सलमान-माधुरी के अलावा फिल्म में रेणुका शहाणे, मोहनिश बहल, अनुपम खेर, रीमा लागू और आलोक नाथ अहम किरदार में थे। 25 साल पूरे होने पर फिल्म की स्टारकास्ट ने इस मौके को सेलिब्रेट किया।
2 of 5
renuka shahane, ashutosh rana
- फोटो : Amar Ujala
5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई हम आपके हैं कौन में सलमान खान ने प्रेम का किरदार निभाया था तो वहीं माधुरी दीक्षित निशा के रोल में नजर आई थीं। फैमिली ड्रामा पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। यही नहीं 25 साल बाद भी दर्शक प्रेम और निशा की जोड़ी को याद करते हैं।
3 of 5
25 years of hum aapke hain koun
- फोटो : Amar Ujala
मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट सहित इससे जुड़े दूसरे लोग पहुंचे और मौके को सेलिब्रेट किया। इस दौरान माधुरी दीक्षित ने फ्लोरल प्रिंट की ब्लैक साड़ी पहनी। साथ ही पिंक कलर का ब्लाउज कैरी किया। वहीं सलमान खान ब्लू शर्ट के साथ ब्लैक पैंट में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
satish kaushik
- फोटो : Amar Ujala
ये बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हम आपके हैं कौन साल 1982 में आई फिल्म नदिया के पार की रीमेक थी। इस फिल्म में सचिन, साधना सिंह, इंदर ठाकुर और मिताली ने मुख्य किरदार निभाया था। इंदर कुमार फिल्म में सचिन के बड़े भाई बने थे। एयर इंडिया फ्लाइट 182 के क्रैश में इंदर ठाकुर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
mohnish bahl
- फोटो : Amar Ujala
फिल्म ने कामयाबी के नए कीर्तिमान बनाए और तमाम थिएटर्स में यह फिल्म हफ्तों तक चलती रही। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित ने 2.75 करोड़ रुपये फीस ली थी। फिल्म ने अलग-अलग कैटिगरी में नेशनल अवॉर्ड के साथ फिल्म फेयर के भी कई अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।