फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेत माफिया के छक्के छुड़ाने वाली IAS अफसर का खुलासा, आमिर खान की इस फिल्म से मिली प्रेरणा

Sat, 10 Aug 2019 12:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 10 Aug 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
IAS Durga Shakti Nagpal says thet she is inspired from aamir khan film Dangal
Durga Shakti Nagpal - फोटो : Social Media

यूपी के ग्रेटर नोएडा में यमुना नदी की तलहटी में चलने वाले रेत खनन के काले कारोबार को रोकने की ′हिम्मत′ न तो गांव वालों में थी, और न ही स्थानीय निकायों में, लेकिन 2009 बैच की आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने इसे रोकने का साहस दिखाया। हालांकि इसकी उन्हें कीमत भी चुकानी पड़ी और निलंबन का दंश झेलना पड़ा, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के निलंबन के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो गया था। यहीं से दुर्गा शक्ति नागपाल सुर्खियों में आईं। हाल ही में वो एक बार चर्चा में आई हैं। 

IAS Durga Shakti Nagpal says thet she is inspired from aamir khan film Dangal
Dangal

दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि उन्हें यूपी के रेत खनन माफिया से लड़ने के लिए प्रेरणा आमिर खान की फिल्म दंगल से प्रेरणा मिली। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया।

IAS Durga Shakti Nagpal says thet she is inspired from aamir khan film Dangal
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में महावीर फौगाट

दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा- 'हम सभी जानते हैं कि दंगल पहलवान महावीर सिंह फोगट की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। बहुत अच्छे पहलवान होने के बावजूद, दुर्भाग्यवश महावीर सिंह देश के लिए स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए। उनके पास कोई बेटा भी नहीं था, जो उनके सपने को पूरा कर सके। फिर एक दिन, उनके पड़ोसियों ने उनसे शिकायत करते हुए कहा कि उनकी बेटियों ने उनके बेटे को पीट दिया है और यह सुनने के बाद महावीर सिंह को एक सुनहरा अवसर मिला, बाकी सब इतिहास है जिससे हर कोई वाकिफ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
IAS Durga Shakti Nagpal says thet she is inspired from aamir khan film Dangal
Durga Shakti Nagpal - फोटो : Social Media

दुर्गाशक्ति नागपाल ने आगे कहा- 'देश के पास आज सर्वश्रेष्ठ महिला पहलवान हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी को मात्र एक जीवन भर मिलता है, तो इसे क्यों नहीं पूरी ताकत और क्षमता के साथ जिया जाए।'

विज्ञापन
IAS Durga Shakti Nagpal says thet she is inspired from aamir khan film Dangal
Durga Shakti Nagpal - फोटो : Social Media

दुर्गाशक्ति नागपाल उत्तर प्रदेश कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। वह भारत के केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री के ओएसडी के रूप में तैनात हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed